Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वेदांत पटेल को बनाया असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वेदांत पटेल को बनाया असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस कम्युनिकेशन और प्रेस स्टाफ की घोषणा कर दी है. बाइडेन की इस टीम में भारतीय मूल के वेदांत पटेल को भी जगह मिली है. पटेल को असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी बनाया गया है. खास बात है कि पटेल काफी समय से बाइडेन के साथ जुड़े हुए हैं. बाइडेन ने शुक्रवार को 16 लोगों की नियुक्ति का ऐलान किया है.

    वेदांत पटेल का जन्म भारत में हुआ. जबकि, उनकी परवरिश कैलिफोर्निया में हुई. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया-रिवरसाइड और फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में भी बाइडेन की तरफ से रीजनल कम्युनिकेशन डायरेक्टर की भूमिका निभाई थी. पटेल फिलहाल बाइडेन इनॉग्युरल के लिए वरिष्ठ प्रवक्ता के तौर पर काम कर रहे हैं.

    बाइडेन के प्रचार में पटेल ने नेवादा और पश्चिमी राज्यों के कम्युनिकेशन डायरेक्टर की भूमिका निभाई थी. इससे पहले वह भारतीय मूल की राजनेता प्रमिला जयपाल के लिए कम्युनिकेशन डायरेक्टर के लिए काम कर चुके हैं. उन्होंने डेमोक्रैटिक नेशनल कमेटी में वेस्टर्न रीजनल प्रेस सेक्रेटरी और राजनेता माइक होंडा के कम्युनिकेशन निदेशक के तौर पर पर काम किया है.

    बाइडेन ने शुक्रवार को अपनी टीम में 16 नामों की घोषणा की है. इनमें मीगन एपर को डायरेक्टर ऑफ रिसर्च, केट बर्नर को डिप्टी कम्युनिकेशन डायरेक्टर, रोसमैरी बॉग्लिन को असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी, माइक ग्विन को डायरेक्टर और रैपिड रिस्पॉन्स, मीगन हेज को डायरेक्टर और मैसेज प्लानिंग के तौर पर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा अमांडा फिनी को प्रेस ऑफिस स्टाफ का चीफ और प्रेस सेक्रेटरी के लिए विशेष सहयोगी बनाया गया है.

    इनके अलावा बाइडेन ने पेज हिल को सीनियर रीजनल कम्युनिकेशन डायरेक्टर, माइकल किकुकावा को प्रेस असिस्टेंट, केविन मुनोज को असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी, एंजेला डेला क्रूज पेरेज को प्रेस असिस्टेंट, एमा रिले को ऑफिस कम्युनिकेशन का चीफ ऑफ स्टाफ, मैरियल सेज को डायरेक्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट मीडिया, अमीजाह टाउन्सएंड होल्म्स को प्रेस असिस्टेंट और रैमी यामामोटोट को वरिष्ठ सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में पोलियो टीकाकरण की तरह होगा कोरोना वैक्सीनेशन, नीतीश कुमार ने दिये निर्देश
    Next Article टीम इंडिया दूसरी पारी में 36 रन पर ऑल आउट, ऑस्‍ट्रेलिया को जीत के लिए चाहिए 90 रन

    Related Posts

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    June 27, 2026

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    June 27, 2026

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.