Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में पोलियो टीकाकरण की तरह होगा कोरोना वैक्सीनेशन, नीतीश कुमार ने दिये निर्देश
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार में पोलियो टीकाकरण की तरह होगा कोरोना वैक्सीनेशन, नीतीश कुमार ने दिये निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोरोना की वैक्सीन के आने के बाद इसे बिहार में पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम की तरह ही लोगों को कोरोना की टीके उपलब्ध कराया जाएं. नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए.

    नीतीश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वह रोजाना कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की अपने जिले में समीक्षा करेंगे. साथ ही कोरोना की वैक्सीन बिहार में आने के बाद इसे सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मचारियों, नियोजित कर्मचारियों, दुकानदारों और कारोबारियों और जो बीमारी से ग्रसित हैं, उन्हें वरीयता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी.

    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जब बिहार में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा तो यह सुनिश्चित किया जाए कि अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका असर ना पड़े और पर्याप्त संख्या में मानव संसाधन की प्रतिनियुक्ति की जाए.

    गौरतलब है कि देश में कोरोना वैक्सीन आने की सुगबुगाहट के बीच के सरकार के निर्देश पर सभी राज्य सरकारों ने वैक्सीन के रखरखाव और उसके वितरण को लेकर कार्यक्रम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. बैठक में नीतीश कुमार ने निर्देश दिए कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती है तब तक बिहार में संक्रमण की जांच में ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए और टेस्टिंग को लगातार जारी रखा जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज का दिन- शनिवार 19 दिसंबर 2020, श्रीराम-सीता का शुभ विवाह उत्सव मनाइएं… खुशियां पाइएं!
    Next Article अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वेदांत पटेल को बनाया असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.