Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान के विदेश मंत्री का दावा, फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है भारत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री का दावा, फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है भारत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अबु धाबी. पाकिस्तान पर भारतीय सेना का इस कदर खौफ छाया हुआ है कि उसे हर वक्त सर्जिकल स्ट्राइक का डर सताता रहता है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अबु धाबी में दावा किया है कि भारत पाकिस्तान पर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला है. उन्होंने यह यह दावा अबु धाबी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए किया. उन्होंने दावा किया है कि देश की इंटेलिजेंस को इस बारे में जानकारी मिली है.

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी है कि भारत ने इसके लिए अपने महत्वपूर्ण सहयोगियों से अनुमोदन लेने की कोशिश की है, जिन्हें वे अपना साझेदार मानते हैं. भारत में बढ़ते गंभीर आंतरिक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की योजना बनाई जा रही है.

    शाह संयुक्त अरब अमीरात की दो दिन की यात्रा के आखिर में इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले रहे थे. इस दौरान कुरैशी ने यह भी दावा किया है कि भारत ने स्ट्राइक इसलिए प्लान की है ताकि वह अपने आंतरिक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका सके. वहीं डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक हमले की आशंका में पाकिस्तान की सेना को महीने की शुरुआत में हाई अलर्ट पर कर दिया गया था.

    इससे पहले पाकिस्तान के जियो न्यूज ने विश्वसनीय सूत्रों का हवाला देकर कहा था कि भारत लाइन ऑफ कंट्रोल और भारत-पाकिस्तान सीमा पर हमले की तैयारी कर रहा है. हमले की संभावना को देखते हुए पाकिस्तानी सेना को अलर्ट पर रखा गया है. जियो को सूत्रों ने बताया कि भारत सीमा पर एक्शन ले सकता है या सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है, जिससे आंतरिक समस्याओं से ध्यान हटा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंगठन में बदलाव की मांग करने वाले असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं से आज मुलाकात करेंगी सोनिया गांधी
    Next Article गुजरात में कस्टम विभाग की कस्टडी से गायब हुआ 1.10 करोड़ का सोना, मचा हड़कंप

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.