Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल की कार्यसंस्कृति पर सरकार सख़्त, होगी जाँच
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल की कार्यसंस्कृति पर सरकार सख़्त, होगी जाँच

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल की कार्यसंस्कृति पर सरकार सख़्त, होगी जाँच

    ◆ राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार ने कोल्हान डीआईजी को दिया जाँच का जिम्मा
    ◆ भाजपा नेता अंकित आनंद की शिकायत के आलोक में बैठी जाँच
    ◆ थाना प्रभारी पर आपराधिक षड्यंत्र रचने, पद और शक्तियों के दुरुपयोग, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना और रिश्वत लेकर आरोपियों की मदद करने का आरोप है

    राज्य सरकार ने टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल के विरुद्ध जाँच का आदेश निर्गत किया है। भाजपा नेता अंकित आनंद द्वारा दायर शिकायत के आलोक में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार ने मामले में संज्ञान लिया है। राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार की ओर से सरकार के अवर सचिव विष्णुकांत राय ने मामले में उच्चस्तरीय जाँच के लिए कोल्हान क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक को जांच का आदेश दिया है। भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने टेल्को थाना प्रभारी पर आपराधिक षड्यंत्र रचने, पद एवं विधि द्वारा प्राप्त शक्तियों का दुरुपयोग करने, रिश्वत लेकर आरोपियों को प्रशय देने, भाजपा नेता के विरुद्ध मनगढ़ंत और झूठे कांड दर्ज़ करने के अलावे सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना का आरोप है। ज्ञातव्य हो कि दो माह पूर्व भाजपा नेता के पड़ोसियों ने उनके संग मारपीट किया था। मामले में टेल्को थाना प्रभारी ने घालमेल करते हुए अभियुक्त पक्ष को मदद पहुंचाते हुए भाजपा नेता की प्राथमिकी को कमज़ोर किया और उनके विरुद्ध षड्यंत्र पूर्वक झूठे संज्ञेय धाराओं के तहत कांड दर्ज़ किया था। उस समय भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी टेल्को थाना की कार्यसंस्कृति पर सवाल उठाते हुए डीजीपी से इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई का आग्रह किया था। मामला तूल पकड़ने के बाद एसएसपी ने भी डीएसपी स्तर से जांच का निर्देश दिया था। अबतक मामले में पुलिस सुपरविजन नहीं हुई है। भाजपा नेता अंकित आनंद ने बीते महीने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर टेल्को थाना प्रभारी के ख़िलाफ़ शिकायत किया था। मामले में राज्य सरकार के पुलिस शिकायत प्राधिकार ने डीआईजी कोल्हान को पंद्रह दिनों के भीतर सुस्पष्ट मंतव्य सहित जांच प्रतिवेदन निश्चित रूप से प्राधिकार कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया है।

     

    मामले में शिकायतकर्ता भाजपा नेता अंकित आनंद ने कहा कि हाल के दिनों में टेल्को थाना प्रभारी पर विभिन्न मामलों के कतिपय गंभीर आरोप लगते रहे हैं, इसके बावजूद उनपर कार्रवाई ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। टेल्को थाना प्रभारी की कार्यसंस्कृति संविधान सम्मत नहीं है बल्कि पीड़ित पक्षों का दमन करने वाली है। कहा कि उनकी स्वेच्छाचारिता और मनमानियां सरेआम रूल ऑफ लॉ को चुनौती दे रहे हैं। भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद गठित जांच से न्याय की उम्मीद जगी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हैडलाइंस
    Next Article उत्तरी भारत में शीत लहर और कड़ाके की ठंड का सितम, प्रभावित हुआ सामान्य जनजीवन

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.