Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के चार मंडलों में शुरू हुआ भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला, रघुवर दास समेत विद्युत महतो हुए शामिल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर के चार मंडलों में शुरू हुआ भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला, रघुवर दास समेत विद्युत महतो हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के चार मंडलों में शुरू हुआ भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला, रघुवर दास समेत विद्युत महतो हुए शामिल

    ■ पार्टी की रीति-नीति से कार्यकर्ता हुए अवगत, लिया संघटन मजबूती का संकल्प

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चार मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय चरण का बुधवार को शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत सांसद विद्युत वरण महतो व अन्य वरीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। साकची पश्चिम में सांसद विद्युत वरण महतो, बिरसानगर में डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, बर्मामाइंस में मिथिलेश सिंह यादव, एवं परसुडीह मंडल में अभय सिंह ने कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया। वर्ग गीत के पश्चात वक्ताओं ने प्रस्तावित दस विषयों पर अपने विचार रखे।

    बिरसानगर मंडल में कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का प्रमुख उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीति एवं सिद्धान्त से अवगत कराना है। कहा कि हम ऐसे दल के कार्यकर्ता है जिसका लक्ष्य ही राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र के लिए कार्य करना है। हमें इस बात का गर्व है कि हम राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के ध्वज को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा हमेशा अपने मूल विचारधारा के अनुरूप कार्य करती है, जो कहती है उसे पूर्ण करती है। पार्टी के मुंबई अधिवेशन में श्रद्धेय अटल जी के अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा के मूल मंत्र को लेकर पार्टी की राजनीतिक यात्रा व संघर्ष आज भी जारी है। पूर्व सीएम रघुवर दास ने बर्मामाइंस मंडल के टेल्को गायत्री नगर में आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं के संग भोजन किया।

    साकची पश्चिम मंडल के कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि ऐसे कार्यशाला से संगठन का आधार मजबूत होता है एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति विचारधारा के साथ जुड़कर कार्य करने के प्रेरणा मिलती है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की परिकल्पना एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्यों के अनुरुप कार्य करते हुए केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

    इन वक्ताओं ने किया संबोधित: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रशिक्षण के जिला प्रभारी पूर्व विधायक जीतू चरण राम, प्रशिक्षण प्रमुख अभय सिंह, सह प्रमुख मिथिलेश सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, राजेश शुक्ल, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, कल्याणी शरण, नंदजी प्रसाद, पवन अग्रवाल, संजीव कुमार, अचिंतम गुप्ता, रमेश हांसदा, खेमलाल चौधरी, जिला महामंत्री अनिल मोदी, महामंत्री राकेश सिंह, राजन सिंह व अन्य।

    इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, बोलटू सरकार, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टराज, पंकज सिन्हा, गुरु गोविंद सिंह आजाद, कुलवंत सिंह बंटी, सुबोध महाराज, राजकुमार प्रसाद, सत्येंद्र रजक,विराट कुमार, मनोज श्रीवास्तव व अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिवंगत भाजपा नेता अशोक सिंह की स्मृति में शोकसभा का हुआ आयोजन
    Next Article ब्लैक बेल्ट विजेता हुए सम्मानित, पूर्व सीएम रघुवर दास ने भेंट किया प्रमाण पत्र

    Related Posts

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    June 25, 2026

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    June 25, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए-2 की अहम भूमिका, उपायुक्त ने किया सक्रिय सहयोग का आह्वान

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में डिमना चौक पर प्रदर्शन, महिलाओं ने सम्राट चौधरी की तस्वीर पर जताया आक्रोश

    उपायुक्त ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए-2 की अहम भूमिका, उपायुक्त ने किया सक्रिय सहयोग का आह्वान

    भरत तिवारी मामले में पूर्व डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- सामने आ रहे दृश्य पुलिस की कार्यशैली पर खड़े करते हैं सवाल

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.