विधायक ने फीता काटकर दीदीबाड़ी योजना का किया उद्घाटन
*कुमार विक्रम*
मसलिया (दुमका)
मसलिया प्रखंड की सांपचेला पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाले जामबाद गाव में दीदी बाडी योजना का शुभारंभ शनिवार को गाव में कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। मुख्य अतिथि दुमका विधायक वसंत सोरेन ने फीता काट कर दीदी बाड़ी का उद्घाटन किया। यह कुल 14200 की लागत की योजना है। यह सरकार का एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजन से ग्रामीण क्षेत्र के परिवार के लोगों का आहार प्रणाली को बदलने का काम करेगा और कुपोषण से लोगों को निजात दिलाएगा इस दीदी बाडी योजना के तहत ग्रामीण परिवार को न्यूनतम डेढ़ से लेकर अधिकतम पाच डिसमिल जमीन पर उनके किचन गार्डेन के कंसेप्ट को साकार करनेवाला है। कुपोषण जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने के लिए योजना कारगर साबित होगी। इस योजना में साग सब्जी के छिलके घरों से निकलने वाले कचरे से आर्गेनेकि कंपोष्ट बनाकर उनको इसी बाडी में उपयोग किया जाएगा। अत्यधिक पोषक तत्व से युक्त साग सब्जी जैसे मोरगा, पपाया, पालक, लता वाली सब्जियां गंधारी साग, बैग साग, धनिया पत्ता मेथी साग आदि लगाए जाएंगे। यह योजना न्यूनतम दस हजार से अधिकतम पचीस हजार तक की है, जिसको मनरेगा व जेएस के अभिशरण से किया जा रहा है। इससे ग्रामीण परिवार को जहां एक ओर आमदनी बढे़गी। वहीं कुपोषण जैसी समस्या से लोग मुक्त होंगे।
मौके पर विधायक वसंत सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस काम का बीड़ा महिलाएं दीदियां उठा लेती हैं, उसकी सफलता निश्चित है। इस योजना का उद्देश्य घर के किचन में पोष्टिक आहार अपने घर के बगान से ही प्राप्त हो। साथ ही इससे आर्थिक लाभ भी होगा।मसलिया प्रखण्ड में सभी पंचायत को मिलाकर कुल 2900 दीदी बाड़ी का लक्ष्य रखा गया है।734 चयनित लाभुकों को वर्तमान में मिलेगा।
कार्यक्रम में दीदियों द्वारा अतिथियों का स्वागत पारम्परिक नृत्य और गुलदस्ता देकर किया गया। वहीं, मौके पर दीदी बाडी में विधायक ने टपक सिचांई योजना के बारे में जानकारी ली और लोगो की समस्या से अवगत हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय महा सचिव बिजय सिंह, जीप उपाध्यक्ष असीम मंडल, बसूटुडु, कादिर राजा सहित जे एस एल पी एस के डीएलएम दिवाकर मंडल, बीपीएम निर्मल बैध, नरेश कुमार, सहित उपस्थित थे।
(जामबाद निवासी महतान टुडू ने अपने खलियान में आग लगी से हुई क्षति की मुआबजा को लेकर विधायक बसंत सोरेन को एक आवेदन पत्र सौंपा। विधायक ने आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ पंकज कुमार रवि मासलिया को कहा कि अंचलाधिकारी से बातकर उचित कागजी करवाई कर मुआवजा भुगतान करने की निदेश दिया।)

