Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला स्तरीय बाल समागम सह कस्तूरबा संगम का आयोजन
    Breaking News Headlines झारखंड

    जिला स्तरीय बाल समागम सह कस्तूरबा संगम का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 18, 2019Updated:February 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश के आलोक में पूर्वी सिंहभूम शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय बाल समागम सह कस्तूरबा संगम का आयोजन बाराद्वारी स्थित पीपुल्स अकादमी उच्च विद्यालय के प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि के रूप में उपायुक्त श्री अमित कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष बुलू रानी, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया… इस अवसर पर उपायुक्त श्री अमित कुमार ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर, उसके लिए एकाग्रचित्त होकर धैर्य के साथ  प्रयास करें सफलता आपको जरूर मिलेगी…आप समाज और देश का भविष्य हैं, आपको बेहतर और गुणात्मक शिक्षा प्राप्त हो यह सरकार एवं जिला प्रशासन की जिम्मेवारी है। लेकिन आप देश के एक समझदार,बेहतर, ईमानदार नागरिक बनें और विश्व पटल पर  देश और समाज का नाम  रोशन करें  यह आपकी जिम्मेवारी है। बाल समागम सह कस्तूरबा संगम के आयोजन का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु पठन-पाठन के साथ साथ अन्य गतिविधियों को सम्मिलित करना ताकि बच्चों में छिपी प्रतिभा की पहचान की जा सके एवं उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से गुणात्मक सुधार हो सके। बच्चों में ज्ञान, विज्ञान, खेलकूद, कौशल एवं सृजन का अवसर प्रदान करना,  बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास  हो इसके लिए प्रयास करना।

    विद्यालय के वातावरण से बाहर निकल कर अलग परिस्थिति एवं वातावरण में कार्य करने की क्षमता  को बढ़ाना। बाल समागम एवं कस्तूरबा संगम जैसे आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास के सुखद परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं। आज के जिला स्तरीय बाल समागम एवं कस्तूरबा संगम में लगभग ग्यारह सौ(1100) बच्चों ने भाग लिया जिसमें जिला के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से 550 और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से 550 बच्चे शामिल थे। आज के जिला स्तरीय बाल समागम एवं कस्तूरबा संगम  में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सामाजिक विषयों पर आधारित नाटक, प्रहसन राष्ट्रीय भावना एवं लोक सांस्कृतिक आधारित समूह गीत एवं नृत्य और विज्ञान प्रदर्शनी की गई। बाल समागम में जिला के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मॉडल के माध्यम से विभिन्न विषयों को समझाने का प्रयास किया एवं उसके वैज्ञानिक कारण बताए। स्वागत भाषण जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला शिक्षा अधीक्षक ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के व्दारा संगठनात्मक बैठक का आयोजन
    Next Article हैडलाइंस

    Related Posts

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    September 25, 2026

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    September 25, 2026

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.