कादराबाद में विधायक सुरेंद्र मेहता का जोड़दार स्वागत
बछवारा प्रखंड के कादराबाद पंचायत में नवनिर्वाचित विधायक का लोगों ने जोड़दार स्वागत किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता बछवारा भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार ने किया तथा संचालन डॉक्टर कलाम अंसारी ने किया। कार्यक्रम शुरू होने के पश्चात लोगों ने नवनिर्वाचित विधायक सुरेंद्र मेहता जी को सॉल एवं गमछा तथा माला पहनाकर स्वागत किया ग्रामीणों के द्वारा विधायक जी को विभिन्न समस्या अवगत कराया गया। जिसमें बछवाड़ा और भगवानपुर को जोड़ने वाली कादराबाद पुल जो वर्तमान में क्षतिग्रस्त है गाड़ी आवागमन होने पर पुल हिलने डुलने लगता है यहां के ग्रामीणों ने पुल की जिर्णोद्धार तथा कादराबाद पंचायत में नवनिर्मित राज माध्यमिक विद्यालय कादराबाद में भवन कमी है निर्माण तथा गांव को मेन रोड से जोड़ने वाली सड़क का मांग किया। विधायक जी ने आश्वासन देते हुए का की जल्दी आप लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर राय , प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर कलाम अंसारी , भाजपा नेता दीपक सिंह , भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजा कुमार , जसवंत सिंह अमरजीत पोद्दार ,अजय पोद्दार ,धनंजय कुमार निषाद , कमलेश पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

