Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसानों-सरकार की 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा, समिति बनाने की केंद्र की योजना को आंदोलनकाारियों ने ठुकराया
    Breaking News राष्ट्रीय

    किसानों-सरकार की 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा, समिति बनाने की केंद्र की योजना को आंदोलनकाारियों ने ठुकराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं की केंद्र से पहले दौर की बातचीत खत्म हो गई है. किसानों ने इन कानूनों पर चर्चा के लिए समिति बनाने की केंद्र की पेशकश ठुकरा दी है. सरकार ने किसानों से मंगलवार दोपहर 3 बजे बातचीत शुरू की थी. करीब दो घंटे चली बैठक में केंद्र ने ही किसानों के सामने नई कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा था.

    इसमें सरकार और किसानों प्रतिनिधियों के अलावा एक्सपर्ट्स को रखने की बात कही गई थी. केंद्र ने किसानों को मिनिमम सपोर्ट प्राइज (एमएसपी) पर प्रेजेंटेशन भी दिया. बैठक में तोमर के साथ वाणिज्य मंत्री सोम प्रकाश और रेल मंत्री पीयूष गोयल मौजूद थे.

    सरकार के बुलावे पर किसानों ने कहा था कि वे मीटिंग के लिए इसलिए तैयार हुए हैं, क्योंकि इस बार सरकार ने कोई शर्त नहीं रखी है. इस बीच, हरियाणा के निर्दलीय विधायक और सांगवान खाप के प्रमुख सोमबीर सांगवान ने खट्टर सरकार से समर्थन वापस ले लिया है. चरखी दादरी में सांगवान ने कहा- किसानों पर हुए अत्याचारों को देखकर मैं सरकार से अपना समर्थन वापस लेता हूं.

    पहले भी पंजाब के किसानों को ही न्योता मिला था

    सरकार ने सोमवार देर रात किसानों को बातचीत का न्योता भेजा था. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि जो किसान नेता 13 नवंबर की मीटिंग में शामिल थे, उन्हें न्योता दिया गया है. हालांकि, इस पर विवाद हो गया. दरअसल, कृषि विभाग के सचिव की तरफ से जारी हुई न्योते की चिट्?ठी में 32 किसानों के नाम थे. ये सभी पंजाब के किसान नेता थे. ये हरियाणा के अपने साथियों का नाम भी शामिल करने का दबाव बनाने लगे. इसके बाद न्योते में हरियाणा से गुरनाम चढ़ूंनी और मध्यप्रदेश से किसान नेता शिवकुमार शर्मा कक्काजी का नाम शामिल किया गया.

    32 साल बाद ऐसा आंदोलन, 36 घंटे में सरकार की तीसरी बैठक

    सिंघु बॉर्डर 32 साल बाद सबसे बड़े किसान आंदोलन का गवाह बना है. 1988 में महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के 5 लाख किसान यहां जुटे थे. किसानों के मुद्दे पर सरकार 36 घंटे में तीन बैठकें कर चुकी है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर मंगलवार को हुई मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद थे. बैठक में शामिल होने के लिए शाह बीएसएफ के राइजिंग डे इवेंट में नहीं गए.

    सरकार ने दो बार शर्त रखी थी

    सरकार पहले इस बात पर अड़ी थी कि किसान 3 दिसंबर को बातचीत के लिए आएं. सोमवार को सरकार ने यह जिद छोड़ दी और 1 दिसंबर दोपहर 3 बजे 32 किसान नेताओं को बातचीत का न्योता भेजा. इससे पहले सरकार ने किसानों से कहा था कि वे प्रदर्शन खत्म कर बुराड़ी आ जाएं तो बातचीत पहले भी हो सकती है. किसान इस पर नहीं माने.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकड़ाके की ठंड से एलएसी पर चीनी सैनिकों के छूट रहे पसीने, अग्रिम चौकियों से रोजाना बदल रहे जवान
    Next Article सेवादल के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

    Related Posts

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    August 10, 2026

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    August 10, 2026

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ ठेका कर्मी गिरफ्तार

    झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिन मनाया

    5 दिन में 59वीं बार SDP दान कर सुनील आनंद ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

    हर घर नल-जल पहुंचाने पर जोर, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.