Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में 94 लाख के पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 1,37,139 लोगों की मौत
    Breaking News राष्ट्रीय

    देश में 94 लाख के पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 1,37,139 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 94 लाख के पार पहुंच गई है. आज लगातार 23वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए और 15 दिनों में चौथी बार 40 हजार से कम केस आए.

    देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 38,772 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 443 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई. अच्छी बात ये है कि नए संक्रमितों से ज्यादा बीते दिन 45,333 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 94 लाख 31 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक 1,37,139 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर चार लाख 46 हजार हो गए. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 7004 घट गई. अब तक कुल 88 लाख 47 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 45,333 मरीज कोरोना से ठीक हुए.

    26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में 29 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14 करोड़ सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8.76 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट सात प्रतिशत है.

    महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.46 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.68 प्रतिशत है. एक्टिव केस 5 प्रतिशत से भी कम है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलमंत्री का ऐलान: जल्द ही देश के हर रेलवे स्टेशन पर मिलेगी कुल्हड़ में चाय
    Next Article भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हुये वार्नर, टेस्ट खेलने पर भी सस्पेंस

    Related Posts

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.