Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार की राज्यसभा सीट से भाजपा ने सुशील मोदी को घोषित किया उम्मीदवार
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बिहार की राज्यसभा सीट से भाजपा ने सुशील मोदी को घोषित किया उम्मीदवार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. बिहार में पूर्व की एनडीए सरकार में वह उपमुख्यमंत्री थे, लेकिन इस बार उन्हें यह पद नहीं मिला था. ऐसे में अब भाजपा ने सुशील मोदी को बिहार राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. गौरतलब है कि यह सीट लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई थी.

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार के तौर पर सुशील मोदी के नाम पर मुहर लगा दी है. भाजपा मुख्यालय की ओर से इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है. प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया कि बिहार में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनाव 2020 के लिए केंद्रीय चुनाव समिति ने सुशील मोदी के नाम पर स्वीकृति प्रदान की है. सुशील मोदी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने के साथ ही यह साफ होने लगा है कि बीजेपी अब चिराग पासवान से धीरे-धीरे दूरी बना रही है.

    गौरतलब है कि एलजेपी ने इस बार बिहार में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ा था, लेकिन चिराग पासवान पूरे चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही अपना नेता बताते रहे थे, जबकि भाजपा उनसे कन्नी काटती नजर आई थी. ऐसे में अब रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट पर सुशील मोदी को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने एक बार फिर से इशारा कर दिया है कि भाजपा और एलजेपी के रास्ते अलग हो गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में 93 लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
    Next Article RCI, उन्नत भारत अभियान, एनआईटी जमशेदपुर के द्वारा आयोजित “उन्नत भारत अभियान, झारखण्ड, समीक्षा कार्यक्रम”

    Related Posts

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.