Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दीपावली पर जगमगाया सूर्य मंदिर धाम, तीन दिन के दीपोत्सव में जलेंगे 21 हजार दीपक
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म

    दीपावली पर जगमगाया सूर्य मंदिर धाम, तीन दिन के दीपोत्सव में जलेंगे 21 हजार दीपक

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 13, 2020Updated:November 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दीपावली पर जगमगाया सूर्य मंदिर धाम, तीन दिन के दीपोत्सव में जलेंगे 21 हजार दीपक

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर दीपावली की रौनक में रंग गयी है। सूर्य मंदिर परिसर में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के पश्चात दीपावली के प्रथम मौके पर पूरे सूर्य मंदिर व आसपास के क्षेत्र को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शुक्रवार को सूर्य मंदिर कमिटी की ओर से श्रीराम मंदिर प्रांगण में सात हजार देशी घी के दिए जलाए गए। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह कमिटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के संग दीपक जलाकर दिपावली की खुशियां मनाई। इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अयोध्या में पांच सौ वर्षों के जद्दोजहद के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डेढ़ सौ वर्ष से चल रही कानूनी लड़ाई का शांतिपूर्ण तरीके से निष्पादन हुआ। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है तो वहीं जमशेदपुर के सूर्यधाम में भव्य श्रीराम मंदिर का संकल्प इस वर्ष पूरा हुआ। जिस तरह से अयोध्या में प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर नगरवासियों ने दीप जलाकर अपने आराध्य राम का स्वागत किया उसी प्रकार सूर्य मंदिर परिसर में मिट्टी के दीये जलाकर खुशियाँ मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह दीपावली खास है क्योंकि इसी वर्ष सूर्य मंदिर परिसर में राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई है। इस विशेष अवसर पर सूर्य मंदिर कमिटी की ओर से आने वाले दिनों में प्रतिदिन 7 हजार एवं 21 हजार दीपक जलाकर दीपावली की खुशियां मनाई जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ के मंत्र को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए समाज के कुम्हार के द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये अधिक से अधिक प्रयोग में लाकर गरीब वर्गों की दीपावली खास बनाने की अपील की। उन्होंने राज्य एवं जमशेदपुर की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों के बीच खासा उत्साह देखा गया।

    इस अवसर पर चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, राकेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, पप्पू सिंह, हेमंत सिंह, संतोष ठाकुर, पुष्पा तिर्की, ज्योति अधिकरी, नीलू झा, रूबी झा, सरस्वती साहू, सुधा यादव, पुष्पा तिर्की, भारती देवी, जयलक्ष्मी, मिली सिंह, कुमार अभिषेक, बिनोद सिंह, अजित शाही, विकास शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचैंगायडीह पंचायत में उपायुक्त के द्वारा प्रथम सामुदायिक पुस्तकालय का किया गया शुभारम्भ
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.