Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान के सामान हैः उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान के सामान हैः उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *■ आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान के सामान हैः- उपायुक्त….*
    ===================
    *■ उपायुक्त ने रक्त संग्रहण चलंत वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना….*
    ===================
    आज दिनांक 13.11.2020 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से रक्त संग्रहण चलंत वाहन को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को उपायुक्त द्वारा जानकरी दी गई कि पूरे संथाल परगना क्षेत्र में रक्तदान को बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करते हुए वाहन घूम-घूम कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ रक्त संग्रहण का कार्य भी करेगा। इस चलंत वाहन में सभी आवश्यक संसाधन से युक्त सारी व्यवस्था के साथ संबंधित कर्मी मौजूद रहेंगे।
    इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा कहा गया कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलता है बल्कि इससे हमारे सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनका सेहत खराब हो जाएगा, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जायेगी और वे बीमार पड़ जायेंगे, जो कि पूर्णतः मिथ्या है। रक्तदान महादान है, वास्तव में सच यह है कि रक्तदान करने के पश्चात कुछ समय में हीं हमारे शरीर में दिये गये रक्त की आपूर्ति पुनः हो जाती है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है।
    उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान करने से जो खुशी व स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ हमें मिलता है, वह दूसरे किसी और तरीके से नहीं मिल सकता है।
    इसके अलावे उपायुक्त श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि कभी-कभी ब्लड बैंक में रक्त की अनुपलब्धता होने से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें।
    *इस दौरान उपरोक्त के अलाव* अपर समाहर्ता श्री चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग चिकित्सक व ब्लड बैंक के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरना आदिवासी धर्मकोड का प्रस्ताव पारित होने पर मन को शांति और दिल को मिला सुकून:मुख्यमंत्री
    Next Article उप विकास आयुक्त ने नारायणपुर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया, साथ ही मनरेगा योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.