Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय जनता मोर्चा, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के द्वारा एनएच 33 के स्थित बिग बाजार के समीप एकदिवसीय सांकेतिक धरना
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भारतीय जनता मोर्चा, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के द्वारा एनएच 33 के स्थित बिग बाजार के समीप एकदिवसीय सांकेतिक धरना

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता मोर्चा, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के द्वारा एनएच 33 के स्थित बिग बाजार के समीप एकदिवसीय सांकेतिक धरना देकर एनएच 33 के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। भाजमो कार्यकर्ताओं के संकेतिक धरना पर जमशेदपूर पूर्वी के विधायक सरयू राय शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे खुद छठ के बाद दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर एनएच निर्माण के कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा एक टाइम लाइन निर्धारित करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस रफ्तार से सड़क का निर्माण हो रहा है लगता नहीं कि पारडीह से बालीगुमा तक का सड़क बन पाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क में हो गये गड्ढों को भरने के लिए किसी को कहने की आवश्यकता नहीं है। यह तो ठेकेदार की जिम्मेदारी है कि जबतक सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता वह सड़क का मरम्मती करवाये। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि बरसात से पहले एनएच निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने एनएच किनारे स्थित दलमा के सौंदर्यीकरण की भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि दलमा से बहकर आने वाली पानी एनएच से होकर पार करती है, जिसके कारण सड़क छतिग्रस्त हो जाता है और जर्जर हो जाता है। इसके लिए अगर योजनाबद्ध तरीके से दलमा से बहकर आने वाली पानी की निकासी की योजना बनायी जाय तो न केवल एनएच की स्थिति खराब होने से बचेगा बल्कि मानगो के कई बस्तियाँ भी बरसात के समय बस्तियों व घरों में पानी घुस जाने की समस्याओं से भी निजात मिलेगा। उन्होंने याद दिलाया कि वे पूर्व से ही एनएच 33 के निर्माण के साथ ही दलमा क्षेत्र का विकास को लेकर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा इसका सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए। दलमा तलहटी पर ऊँचे ऊँचे रंग बिरंगे फूलों के वृक्ष लगाया जाय तो इसका दृश्य काफी सुंदर हो जाएगा। इसके साथ ही दलमा में खेल कूद, ट्रेकिंग के लिए भी व्यवस्था की जानी चाहिए। भाजमो, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के संयोजक मुकुल मिश्रा ने बताया कि भाजमो चाहता है कि सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो। जबतक सड़क का निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता दीपावली और छठ के मद्देनजर पर्व से पूर्व इसका मरम्मती हो जाना चाहिए।

    धरना में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के संयोजक मुकुल मिश्रा जी, आशुतोष राय, संजीव आचर्य, कुलविंदर सिंह पन्नू, प्रवीण सिंह, संतोष भगत, धर्मेंद्र प्रसाद, जुम्मन खान, चुन्नू भूमिज, अरविंद महतो, हरेराम सिंह, पप्पु सिंह सूर्यवंशी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राजनाथ सिंह, ब्यूटी तिवारी, डी ठाकुर, इंदु शेखर सिंह, के के सिंह, राजू सिंह, जीतू पाण्डेय, श्याम सिंह, सत्येन्द्र सिंह, सुशीला सिंह, रीना सिंह, सुनीता सिंह, किरण सिंह, साधना मिश्रा के साथ ही कई भाजमो कार्यकर्ता एवं मानगोवासी मौजुद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्नब के समर्थन में भाजपा उतरी सड़क पर, मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध
    Next Article सांसद विद्युत वरण महतो ने वी पी सी एस के साथ की बैठक

    Related Posts

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 6, 2026

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    May 6, 2026

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    May 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की बैठक संपन्न, 1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस

    संपत्ति के लिए पिता की पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज 

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.