Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के कुशीनगर में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार लोगों की मौत नौ झुलसे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी के कुशीनगर में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार लोगों की मौत नौ झुलसे

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुशीनगर. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से बड़ी खबर आ रही है. यहां बुधवार सुबह कप्तानगंज कस्बे के आर्य समाज मंदिर वार्ड में एक मकान में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखा की फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि नौ लोग घायल हुए हैं. सभी मृतक एक ही परिवार के हैं, जबकि घायल लोग पड़ोस के ही हैं. घटना में मकान के अंदर की दीवार भी गिर गई है.

    जानकारी के मुताबिक, कस्बे के वार्ड नंबर 11 आर्य समाज मंदिर निवासी जावेद के घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने का कारोबार चल रहा था. बुधवार की भोर में घर के अंदर तेज धमाका हुआ. आस-पास के मकान भी इस धमाके में क्षतिग्रस्त हो गए. धमाके के बाद पूरे कस्बे में अफरा तफरी मच गई. चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. जानकारी मिलने पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस मकान के अंदर घुसी तो चारों तरफ ईंट, बारूद व अन्य सामान बिखरे पड़े थे.

    इस हादसे में अनवरी पत्नी जावेद, नाजिया पुत्री जावेद, जावेद पुत्र अनवर तथा जावेद की मां फातिमा की मौत हो गई है. इसके अलावा आजाद, रामसजन, नेहा, प्रियंका, चंदन, साहिन, समां, चांदनी, अफसाना आदि घायल हैं. जावेद के बगल में अलीहसन का घर है जिनके मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है. हादसे में लापरवाही पाए जाने पर उपनिरीक्षक रितेश सिंह, बीट हेड कांसटेबल मानिक चंद, कांसटेबल संतोष कुमार, कांसटेबल मनीष प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस घटना की जांच क्षेत्राधिकारी कसया से द्वारा की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीबीआई को जांच से पहले अब केरल राज्य सरकार से भी लेनी होगी अनुमति
    Next Article सेवा शुल्क बढ़ाए जाने को लेकर केंद्र का कड़ा रुख, कहा – कोई बैंक नहीं लेगा सर्विस चार्ज

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.