Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने स्किल समिट -2018 और ग्लोबल स्किल समिट- 2019 में लोगों को दिए गए ऑफर लेटर और उनके नियोजन की अद्यतन स्थिति को लेकर खड़े किए गए कई गंभीर सवालों पर उठे विवाद की जांच एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने का निर्णय लिया है
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने स्किल समिट -2018 और ग्लोबल स्किल समिट- 2019 में लोगों को दिए गए ऑफर लेटर और उनके नियोजन की अद्यतन स्थिति को लेकर खड़े किए गए कई गंभीर सवालों पर उठे विवाद की जांच एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने का निर्णय लिया है

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने स्किल समिट -2018 और ग्लोबल स्किल समिट- 2019 में लोगों को दिए गए ऑफर लेटर और उनके नियोजन की अद्यतन स्थिति को लेकर खड़े किए गए कई गंभीर सवालों पर उठे विवाद की जांच एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने का निर्णय लिया है*
    ==================
    *विधायक श्री प्रदीप यादव ने पंचम झारखंड विधान सभा के द्वितीय सत्र में इन दोनों समिट में युवाओं को दिए गए ऑफर लेटर को लेकर खड़े किए थे कई गंभीर सवाल, सरकार से इसकी जांच एक स्वतंत्र एजेंसी से कराने की रखी है मांग*
    ==================

    पंचम झारखंड विधान सभा के द्वितीय सत्र में स्किल समिट- 2018 और ग्लोबल स्किल समिट- 2019 में जिन व्यक्तियों को ऑफर लेटर दिए गए, उनके नियोजन को लेकर पूछे अल्पसूचित प्रश्न में विधायक श्री प्रदीप यादव ने कई गंभीर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने सरकार से इस मामले की जांच एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने की मांग रखी थी । उक्त के क्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे को अत्यंत गंभीर मानते हुए स्वतंत्र जांच एजेंसी से इसकी जांच कराने का निर्णय लिया है ।

    *1 लाख 33 हज़ार 293 व्यक्तियों को ऑफर लेटर दिए गए थे*

    स्किल समिट- 2018 में 26 हज़ार 674 लोगों को ऑफर लेटर दिया गया था । इसमें उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा 15 हज़ार 869, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2713, शहरी विकास एवं आवास विभाग द्वारा 3317, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 4418, खनन भूतत्व और उद्योग विभाग द्वारा 198 , पर्यटन, कला , संस्कृति खेल एवं युवा कार्य विभाग द्वारा 159 व्यक्तियों को ऑफर लेटर दिया गया था । ग्लोबल स्किल सम्मिट- 2019 में 1 लाख 6 हज़ार 619 लोगों को ऑफर लेटर मिला था । इनमें झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी द्वारा 44 हज़ार 693, उच्च शिक्षा द्वारा 12 हज़ार 101, तकनीकी शिक्षा द्वारा 5 हज़ार 963, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 12 हज़ार 451, शहरी विकास एवं आवास विभाग द्वारा 14 हज़ार 892 , श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 10 हज़ार 965, उद्योग विभाग द्वारा 998 और कल्याण विभाग द्वारा 4 हज़ार 556 व्यक्तियों को जॉब ऑफर दिए गए थे । इन दोनों स्किल समिट में दिए गए ऑफर लेटर के आलोक में नियोजन की अद्यतन स्थिति पर विधायक श्री प्रदीप यादव के द्वारा अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से कई गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं, जिसकी जांच एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने का निर्णय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के द्वारा लिया गया है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागडेहरी पुलिस ने छापामारी कर 10 लीटर महुआ शराब किया जब्त, केस दर्ज
    Next Article सुधीर त्रिपाठी बनाए गए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ने नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव को दी मंजूरी

    Related Posts

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    July 23, 2026

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.