Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की भाजपा ने की निंदा, कहा यह सत्ता का आतंक है।
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की भाजपा ने की निंदा, कहा यह सत्ता का आतंक है।

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की भाजपा ने की निंदा, कहा यह सत्ता का आतंक है।

    जमशेदपुर। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के बुधवार को हुई गिरफ्तारी की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र पुलिस ने राष्ट्रभक्त पत्रकार अर्नब गोस्वामी के साथ दुर्व्यवहार कर उनके घर से उठाकर ले गई, वह लोकतंत्र पर एक बदनुमा धब्बा है। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार और काँग्रेस सरकार की प्रतिशोध की राजनीति का एक बहुत ही बर्बरता पूर्वक और गलत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने साबित कर दिया कि किस प्रकार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जो शिवाजी महाराज का नाम लिया करते थे, उन्होंने सत्ता के लालच में सोनिया सेना के सदस्य बन कर अब औरंगजेब की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

    वहीं, भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम झा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश में जहां जहाँ कांग्रेस गठबंधन वाली कांग्रेस सरकार है वहाँ वहाँ लोकतंत्र के सारे मूल्यों की हत्या हो रही है। महाराष्ट्र पुलिस अर्नब के साथ किसी आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रही है, इससे बड़ा सत्ता का दुरुपयोग, फासीवाद भला क्या हो सकता है? बिना किसी समन के, बिना किसी सबूत और अपराध के अर्नब गोस्वामी को उसके घर से घसीटते हुए ले जाना सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है, यह आपातकाल है महाराष्ट्र में, तानाशाही है, यह सत्ता का आतंक है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं कांग्रेस सरकार बौखला गई है। इस तरह के हालात इससे पहले इमरजेंसी में भी बने थे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी उसी राह पर चल रहे हैं। यह बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले के पदाधिकारियों ने शुभंकर ‘हुड हुड’ के साथ फोटो लेकर कोरोना से बचाव का दिया संदेश
    Next Article बागडेहरी पुलिस ने छापामारी कर 10 लीटर महुआ शराब किया जब्त, केस दर्ज

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.