Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर राजद्रोह का मुकदमा सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग : कुणाल षड़ंगी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर राजद्रोह का मुकदमा सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग : कुणाल षड़ंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर राजद्रोह का मुकदमा सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग : कुणाल षड़ंगी

    ● कांग्रेस के दबाव में हेमंत मज़बूत से ‘मजबूर’ मुख्यमंत्री बनें : कुणाल षड़ंगी
    ● राम मंदिर, नागरिकता क़ानून और कृषि बिल का विरोध करने वाले सत्तारूढ़ नेताओं पर दर्ज़ हो देशद्रोह का मुकदमा : कुणाल षड़ंगी

    भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश पर दुमका में राजद्रोह का मुकदमा दर्ज़ होने पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने तीव्र भर्त्सना की है। कहा कि राज्य सरकार के इशारों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर षड्यंत्र पूर्वक कांड दर्ज़ करना सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग है। उन्होंने इस कृत्य को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा अस्वस्थ्य परंपरा की शुरुआत की गई है। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी ने सरकार के अंदर व्याप्त अंतर्विरोधों को उज़ागर किया था जो कि सत्तारूढ़ दल की माननीय विधायक सीता सोरेन लगातार करतीं आ रही है जबकि उनकी बातों को अनसुना किया जाता रहा है। कांग्रेस के विधायकों में भी असंतोष और राज्य सरकार संग समन्वय का अभाव है। आंतरिक विरोध और अंतर्द्वंद्व के प्रतिफ़ल में वर्तमान सरकार स्वतः गिर जाये तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा। कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में प्रदेश में मज़बूत नहीं ‘मज़बूर’ सरकार चल रही है। कुणाल षड़ंगी ने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत हो तो 24 घंटों के भीतर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी हो। कहा कि राम मंदिर निर्माण का विषय हो या सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट और कृषि बिल का विरोध कर जनता को गुमराह करने वाले सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज़ किया जाना चाहिए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री षड़ंगी ने कहा कि सरकारी व्यवस्थाओं का दुरुपयोग और शाजिश से झूठे मुकदमे दर्ज़ करवाकर हेमंत सरकार सच्चाई को नहीं छिपा सकती। भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से माँग किया कि अविलंब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश पर दर्ज़ केस वापस लेते हुए स्वस्थ्य राजनीतिक परंपरा स्थापित हो। कहा कि अन्यथा की स्थिति में आगामी दिनों में परिणाम के लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने मोटरसाइकिल रैली के साथ रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.