Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कहासुनी के बाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे ने चढ़ा दी सभी पर कार, 4 साल के मासूम की मौत
    Breaking News अपराध

    कहासुनी के बाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे ने चढ़ा दी सभी पर कार, 4 साल के मासूम की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में सोमवार देर रात मालगांव के पास नेशनल हाईवे-130 सी पर गरियाबंद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि रह चुकी ममता राठौर व जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के बेटे ने ग्रामीणों के साथ हुई कहासुनी के बाद अपने दोस्तों के साथ कार में पहुंचे और उस समय मौजूद ग्रामीणों पर सीधे कार को चढ़ा दिया जिससे मौके पर 4 चार के मासूम की मौत हो गई वहीं 11 अन्य घायल हो गए जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने रोमित राठौर और सौरभ कुटारे को गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य तलाश की जा रही है. वहीं आज सुबह ग्रामीणों ने मासूम के शव को लेकर चक्काजाम कर दिया जिससे ओडिशा आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी रही और उन्हें 12 किमी पहले डायवर्ट किया गया, इस दौरान बसों का परिचालन भी प्रभावित हो गया था.

    घटना सोमवार देर रात करीब 10.30 बजे की है. मालगांव में रावण दहन के बाद ग्रामीण अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे कार सवार 4-5 युवकों से ग्रामीणों की कहासुनी हो गई. इसके बाद युवक वहां से चले गए और थोड़ी देर बाद युवक फिर लौट और तेज रफ्तार कार से उस समय मौजूद ग्रामीणों पर कार को चढ़ा दिया जिसके चलते घटनास्थल पर ही 4 साल के मासूम की मौत हो गई वहीं 11 अन्य ग्रामीणजन घायल हो गए. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चार 4 ग्रामीणों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल रायपुर रिफर किया गया.

    घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने सुबह महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर के घर का घेराव कर करते हुए पत्थराव किया और बाद में मालगांव के पास नेशनल हाईवे 130 सी पर पहुंच गए और मासूम के शव को रखकर चक्काजाम कर दिया, इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी. सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ पुलिस पहुंची और भारी हंगामें के बाद रोमित राठौर (24 साल)और सौरभ कुटारे (26 साल) को गिरफ्तार किया.

    ग्रामीण अपनी मांग पर सुबह से अड़े हुए रहे हैं और पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास किया . ग्रामीणों की कुछ मांगों को पुलिस ने मानते हुए आरोपियों पर हत्या का केस तो दर्ज कर लिया , लेकिन ग्रामीण घायलों को 10-10 लाख रुपए और मृतक के परिजनों को 25 लाख व सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े हुए थे . साथ ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें गांव के चौराहे पर लाने की मांग वे कर रहे थे .

    बताया जा रहा है कि सभी युवक नशे की हालत में थे. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशूलिनी देवी मंदिर में महिलाओं के यज्ञ करने पर था बैन, IAS रितिका ने बदलवाई परंपरा
    Next Article अमिताभ बच्चन बने देश की सबसे विश्वसनीय हस्ती, अक्षय कुमार रहे दूसरे पायदान पर

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.