15 वर्षों की नरक यातना से मुक्ति की लड़ाई लड़ रहे हैं मटिहानी के वोटर राजकुमार सिंह
बेगूसराय/अजय शास्त्री:-बेगूसराय- मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के लोग 15 वर्षों की नरक यात्रा से मुक्ति की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके लिए 3 नवंबर को उम्र के लोग ईवीएम पर बटन दबाकर इतिहास लिखेंगे। यह बात है गुरुवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि उनके जनसंपर्क अभियान में हर वर्ग एवं हर उम्र के लोगों की लग रही भीड़ स्थानीय विधायक से उबे हुए लोग हैं। मटिहानी की जनता में आक्रोश और परिवर्तन की छटपटाहट देखी जा रही है। ऐसे में अपने को स्वयंभू समझने वाले स्थानीय विधायक की बेचैनी बढ़ गई है और फ्रस्ट्रेशन में कुछ का कुछ बोल रहे हैं । इसका जबाब जनता वोट से देगी। उन्होंने लोगों से एक-एक कीमती वोट देने के लिए 3 नवंबर को घर से निकालने का आवाहन किया और कहा कि जनता मालिक होता है और कोई जनप्रतिनिधि अपने आप को मालिक समझने लगे तो समझ लीजिए जनता उसका हिसाब सूद सहित कर देता है।
यदि स्थानीय विधायक अपने को मठाधीश समझ रहे हैं तो उसका जवाब जनता वोट से देगी। जनसंपर्क का अभियान के दौरान उनके साथ चल रहे ग्रामीण उत्साहित होकर अबकी बार राजकुमार के नारे लगा रहे थे। इस दौरान मकरदही, केशावे, गोविंदपुर, रचियाही, नवकाटोल, मोसादपुर, हरिपुर, सुशील नगर आदि गांवों में लोगों से मिले।