Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीनी हुवावे को टक्कर देगा रिलायंस जियो, अमेरिका में हुई 5 जी तकनीक की सफल टेस्टिंग
    Breaking News Business Headlines

    चीनी हुवावे को टक्कर देगा रिलायंस जियो, अमेरिका में हुई 5 जी तकनीक की सफल टेस्टिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रिलायंस जियो की 5जी तकनीक का अमेरिका में सफल परीक्षण हुआ है. इस टेस्टिंग के बाद चीनी कंपनी हुवावे को रिलायंस जियो से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है. कोरोना महामारी के चलते बहुत से देशो ने चीनी कंपनी हुवावे प्रतिबंध लगाया हुआ है.

    ऐसे में घरेलू संसाधनों से विकसित रिलायंस जियो की 5जी तकनीक को चीनी कंपनी हुवावे के लिए झटका माना जा रहा है. हुवावे पर प्रतिबंध के चलते बहुत सी विदेशी कंपनियां और सरकारें 5जी टेक्नोलॉजी के लिए जियो के पाले में आ सकती हैं.

    अमेरीकी टेक्नोलॉजी फर्म क्वालकॉम के साथ मिलकर रिलायंस जियो अमेरिका में अपनी 5जी टेक्नोलॉजी और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स का परीक्षण कर रही है. मंगलवार को अमेरिका के सैन डियागो में हुए एक वर्चुअल एवेंट में रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट मैथ्यू ओमान ने यह घोषणा की. मैथ्यू ओमान ने बताया कि क्वालकॉम और रिलायंस की सब्सिडरी रेडिसिस के साथ मिलकर हम 5जी तकनीक और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स पर काम कर रहे हैं ताकि भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जा सके.

    रिलायंस जियो ने क्वालकॉम के साथ मिलकर कुछ ऐसे 5जी प्रोडक्ट बनाए हैं जिन्हें 1000 एमबीपीएस से अधिक की स्पीड पर टेस्ट किया गया है. टेस्टिंग के लिए 5जी तकनीक रिलायंस जियो ने मुहैया कराई है.

    लगभग तीन महीने पहले 15 जुलाई को रिलायंस की इंडस्ट्री की आमसभा में रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने 5जी टेक्नोलॉजी के ईजाद की घोषणा की थी. इस स्वदेशी तकनीक को देश को सौंपते हुए मुकेश अंबानी ने कहा था कि 5जी स्पेक्ट्रम उपलब्ध होते ही रिलायंस जियो 5जी तकनीक की टेस्टिंग के लिए तैयार है. टेक्नोलॉजी के निर्यात को लेकर कंपनी ने अपने मंसूबे साफ कर दिए हैं. कंपनी सफल टेस्टिंग के बाद 5जी तकनीक के निर्यात पर जोर देगी.

    हलांकि भारत में अभी तक 5जी तकनीक की टेस्टिंग के लिए स्पेक्ट्रम उपलब्ध नही हो पाया है. पर अमेरिका में रिलायंस जियो की 5जी तकनीक का सफल परीक्षण कर लिया गया. तकनीक ने पूरी तरह से, सभी पैरामीटर पर अपने को बेहतरीन साबित किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश में 230 से ज्यादा दलितों ने छोड़ा हिंदू धर्म, बोले- हाथरस कांड ने हिला दिया
    Next Article आइटम वाले बयान पर कमलनाथ 48 घंटे में दें सफाई, चुनाव आयोग का फरमान

    Related Posts

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    June 13, 2026

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    June 13, 2026

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन

    जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग

    गिरिडीह चोरगता गांव के घर से 25 लाख के जेवर, 50 हजार नकद और जमीन के कागजात गायब, जमीनी विवाद को लेकर

    दो अलग-अलग घटनाओं में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत, डुमरिया क्षेत्र में शोक की लहर

    धनबाद पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

    कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, कटिहार के कोढ़ा में अहले सुबह बड़ा हादसा, 15 मजदूरों की हालत गंभीर

    जमशेदपुर में चापड़ का आतंक: बढ़ती हिंसा पर चिंता

    इप्टा के प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय को लेकर विधायक सोमेश सोरेन को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.