Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वेब सीरीज में जल्द नजर आयेंगे कपिल शर्मा, ले रहे इतनी मोटी रकम
    Headlines सिनेमा

    वेब सीरीज में जल्द नजर आयेंगे कपिल शर्मा, ले रहे इतनी मोटी रकम

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने कड़ी मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई है. आज उन्हें बच्चा-बच्चा जानता है और उनके शो की पहुंच हर घर तक है. टीवी में सफल पारी खेलने के बाद एक्टर अब डिजिटल की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं. खबर है कि कपिल जल्द ही एक वेब सीरीज के साथ ओटीटी प्लेटफार्म पर अपनी शुरुआत करने वाले हैं और इसके लिए वो काफी मोटी रकम वसूल रहे हैं.

    द कपिल शर्मा शो के दौरान कृष्णा अभिषेक यानी सपना ने कपिल के डिजिटल डेब्यू को लेकर खुलासा किया. कृष्णा ने बताया कि कपिल शर्मा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी शुरुआत के लिए 20 करोड़ रुपये की तगड़ी रकम चार्ज की है. ये खुलासा हालिया एपिसोड में हुआ जब शो में शत्रुघ्न सिन्हा अपने बेटे के साथ आये थे. हालांकि कपिल शर्मा के डिजिटल डेब्यू को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

    कपिल की लोकप्रियता देखकर कहना गलत नहीं होगा कि कपिल ने डिजिटल प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ी रकम चार्ज नहीं की हो. बता दें कि द कपिल शर्मा शो दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है. कपिल शर्मा के अलावा सुमोना चक्रवर्ती, कृष्‍णा अभिषेक, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर सहित दूसरे कलाकार भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं. कपिल शर्मा की हाजिरजवाबी को हर कोई प्रशंसक है.

    गौरतलब है कि कपिल शर्मा साल 2007 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जीतने के बाद सुर्खियों में आए थे. उन्‍होंने 10 लाख रुपये का कैश प्राइज जीता था. इसके बाद वह कॉमेडी सर्कस में नजर आए. इसके बाद साल 2013 में उन्‍होंने अपना शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शुरू किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. हालां‍कि कलर्स चैनल को अलविदा कहने के बाद कपिल शर्मा द कपिल शर्मा शो से सोनी टीवी पर लौटे. उन्‍हें दर्शकों को खूब प्‍यार मिल रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइकबाल मिर्ची के परिवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
    Next Article एमपी के कर्मचारियों को शिवराज सरकार ने दी सौगात, दीवाली के पहले मिलेगी सातवें वेतनमान की तीसरी किश्त

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.