Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब सिर्फ 799 रुपये की मासिक किस्त में घर ले जायें टाटा की कार
    Business Headlines

    अब सिर्फ 799 रुपये की मासिक किस्त में घर ले जायें टाटा की कार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों पर फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ गठजोड़ किया है. कंपनी ने इस गठजोड़ के तहत वाहनों के फाइनेंस के लिए दो योजनाएं पेश की हैं.

    टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि त्योहारी सत्र में बिक्री को बढ़ाने तथा उत्पादों की पहुंच आसान बनाने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर दो नयी योजनाएं ‘ग्रैजुएल स्टेप अप स्कीम’ और ‘टीएमएल फ्लेक्सी ड्राइव स्कीम’ पेश की गयी हैं.

    कंपनी ने कहा कि ये दोनों योजनाएं नवंबर 2020 के अंत तक उपलब्ध होंगी. इनका लाभ भारत स्टेज-6 के अनुकूल सभी कारों, स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और इलेक्ट्रिकल वाहनों पर लिया जा सकेगा.

    कंपनी ने बताया कि ‘ग्रैजुएल स्टेप अप स्कीम’ के तहत उपभोक्ता प्रति लाख पर मासिक 799 रुपये की न्यूनतम किस्त का लाभ ले सकते हैं. मासिक किस्त वाहन के मॉडल व संस्करण पर निर्भर होगी.

    मासिक किस्तें खरीदार की सहूलियत के हिसाब से दो साल तक धीरे-धीरे बढ़ती जाएंगी. ‘टीएमएल फ्लेक्सी ड्राइव स्कीम’ के तहत उपभोक्ता प्रत्येक साल किन्हीं तीन ऐसे महीनों का चयन कर सकते हैं, जिन महीनों में वह न्यूनतम किस्त का भुगतान करना चाहते हों.

    कंपनी ने कहा कि ये योजनाएं उपभोक्ताओं को वाहन की किस्तें भरने में आसानी प्रदान करने के लिए पेश की गयी हैं. टाटा मोटर्स के विपणन प्रमुख (यात्री वाहन व्यवसाय) विवेक श्रीवत्स ने कहा, यह व्यक्तिगत वाहनों को लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध बनाने की हमारी मुहिम का हिस्सा है, ताकि उपभोक्ता इस साल त्योहारी सत्र में अपने वाहन का लाभ ले सकें.

    टाटा मोटर्स ने इस बारे में कहा कि वह इन दोनों योजनाओं के तहत अपने सभी यात्री वाहनों पर एक्स-शोरूम कीमत के 100 प्रतिशत का ऋण उपलब्ध कराने की सुविधा दे रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका के अलास्का में आया 7.5 की तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी
    Next Article बढ़ी कमलनाथ की मुश्किलें: इमरती देवी वाले बयान पर चुनाव आयोग ने तलब की रिपोर्ट

    Related Posts

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का प्रदर्शन, CBI जांच की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.