Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनावी सभा में सीएम नीतीश कुमार पर युवक ने फेंका पत्थर, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय

    चुनावी सभा में सीएम नीतीश कुमार पर युवक ने फेंका पत्थर, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गया. बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के क्रम में कई नेताओं को इन दिनों मतदाताओं के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. समस्तीपुर में प्रदेश के मंत्री महेश्वर हजारी का मामला अभी गर्म ही है कि इसी बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभा में एक युवक द्वारा पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई है.

    घटना गया के अतरी में स्थित टेटुआ की है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. सभा के दौरान ही एक युवक ने नीतीश को लक्ष्य कर मंच की तरफ पत्थर फेंका. हालांकि पत्थर मंच से पहले ही गिर गया. सीएम की सभा में पत्थर फेंकने वाले युवक को सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि बाद में जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के कहने पर पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया.

    चुनाव प्रचार के क्रम में सीएम नीतीश की सभा में युवक द्वारा पत्थर फेंके जाने की घटना से अतरी के टेटुआ में स्थित सभास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि पत्थर फेंकने वाले युवक को तत्काल सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया था. अफरा-तफरी के बीच युवक तेज आवाज में कुछ बोलने की भी कोशिश कर रहा था. हालांकि सुरक्षाकर्मियों की गिरफ्त में आने के बाद माहौल को शांत करा लिया गया. बाद में अतरी से जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के कहने पर स्थानीय पुलिस ने युवक को छोड़ दिया.

    तेजस्वी यादव भी पहुंचे गया

    सीएम नीतीश कुमार के अलावा आज गया जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में सभा करने तेजस्वी यादव भी पहुंचे. तेजस्वी यादव ने गया जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं को संबोधित किया. उन्होंने वजीरगंज, बाराचट्टी और बेलागंज में चुनावी सभा को संबोधित किया. वहीं गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विनय यादव के पक्ष में भी सभा की. गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जिला पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी मुस्तैद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAIRF-WCREU का अल्टीमेटम, 21 अक्टूबर तक नहीं मिला बोनस का पैसा तो RAIL का पहिया करेंगे जाम
    Next Article जेपी नड्डा का पश्चिम बंगाल में ऐलान- जल्द लागू करेंगे सीएए, कोरोना से हुई देरी

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.