Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नए किसान बिल से विपक्षी पार्टियों की मोनोपॉली टूट रही है इसलिए देशभर में भ्रम फैला रहे है: कुणाल षाड़ंगी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    नए किसान बिल से विपक्षी पार्टियों की मोनोपॉली टूट रही है इसलिए देशभर में भ्रम फैला रहे है: कुणाल षाड़ंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। मोदी सरकार द्वारा कृषि विधेयक पारित होने के बाद विपक्षी पार्टियों के द्वारा किसानों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। इस बिल के बारे में सही जानकारी देने के लिए रविवार को किसान विकास समिति, बडाबांकी के द्वारा किसान चौपाल आयोजित कर उन्हें जागरूक कर कृषि विधेयक के फ़ायदे के बारे में बताया गया। चौपाल में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी व अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बिमल बैठा उपस्थित रहे। कुणाल षाड़ंगी ने संसद में पारित महत्वपूर्ण तीन कृषि विधेयक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पहले सभी किसानों को अपना अनाज, मंडी में ही बेचना पड़ता था। लेकिन अब इस नए विधेयक में किसान अपनी इच्छा अनुसार मंडी समेत मंडी के बाहर जहाँ उन्हें सही कीमत मिले वहां अपना अनाज बेच सकते है। कुणाल षाड़ंगी ने आगे कहा की किसानों को अपने अनाज की मूल्य तीन दिनों के अंदर ही देना सुनिश्चित किया गया है। मोदी सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। प्रधनमंत्री कृषि योजना के तहत प्रत्येक वर्ष किसानों को छह हज़ार रुपये दिए जा रहे है। नए कृषि बिल से किसानों को अपने अनाज का उचित मूल्य भी मिल सकेगा।

    वहीं, श्री षाड़ंगी ने कहा कि विपक्षी दल इसलिए इसका विरोध कर रहे है क्योंकि जिन लोगों में किसानों को और मंडियों को अपना बपौति समझ रखा था। आज उनकी मोनोपॉली टूट रही है और उनकी चीखें निकल रही है, जनता उनकी सच्चाई अब समझ रही है।

    मौके पर कमिटी के अध्यक्ष भीम दास,सचिव मंगल महतो, कोषाध्यक्ष यादव रूपी दास समेत रामजीवन महतो, सारद कुंडू, निरोड रजक, सुबिर महतो ,अजित प्रामाणिक, तपन महतो शम्भू सिंह, जगदीश प्रामाणिक, लष्मीकांत साई समेत अन्य किसान उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकतंत्र सबसे मुश्किल समय से गुजर रहा है: सोनिया गांधी
    Next Article राजस्थान के जालोर में दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ आधा दर्जन युवकों ने किया गैंगरेप

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.