Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में 75 लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 1,14,610 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    देश में 75 लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 1,14,610 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के नए मामले पहले के मुकाबले कम हुए हैं, साथ में एक्टिव केस लगातार घट रहे हैं और ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. इतना ही नहीं कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े में भी अब काफी कमी आ चुकी है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 55,722 नए केस देखने को मिले हैं और अब देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 75,50,273 तक पहुंच गया है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में अबतक कुल 66,63,608 लोग कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान भी देशभर में 66,399 लोग ठीक हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 88.25 प्रतिशत तक पहुंच गया है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 772055 दर्ज किए गए हैं जो कुल कोरोना मामलों का सिर्फ 10.22 प्रतिशत है. वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से 579 लोगों की जान गई है. अबतक देशभर में यह जानलेवा वायरस कुल 1,14,610 लोगों की जान ले चुका है.

    कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, रविवार को देशभर में करीब 8.59 लाख टेस्ट हुए हैं. देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 9.50 करोड़ को पार कर चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबलिया गोलीकांड: मुख्य आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी एसटीएफ, परिजनों ने जताया जान का खतरा
    Next Article लोकतंत्र सबसे मुश्किल समय से गुजर रहा है: सोनिया गांधी

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.