Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील में कार्यरत अंजलि ने दूसरी महिला कन्सोलवेंट प्लाज्मा डोनर के रूप में अपना नाम दर्ज करवा लिया
    Breaking News Headlines झारखंड

    टाटा स्टील में कार्यरत अंजलि ने दूसरी महिला कन्सोलवेंट प्लाज्मा डोनर के रूप में अपना नाम दर्ज करवा लिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। आज शहर की तीसरी और टाटा स्टील कर्मी के रूप में दूसरी महिला ने कन्सोलवेंट प्लाज्मा डोनर के रूप में अपना नाम दर्ज करवा लिया। टाटा स्टील में कार्यरत अंजलि ने कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के एक नियत अंतराल के बाद आज यहां जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना प्लाज्मा डोनेशन किया। इस अवसर पर उनका उत्साह बढाने के लिए जिला प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी सुश्री स्मिता नागेशिया, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक श्री संजय चौधरी, रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, एसएनटीआई के सहायक प्रबंधक उदय प्रकाश सिंह मुख्य रुप से उपस्थित थें। आज चार योद्धाओं ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेट किया, जिसमें श्री प्रकाश केशव तथा विशाल कुमार सिंह ने दूसरी बार प्लाज्मा डोनेशन किया। आज का अंतिम प्लाज्मा डोनेशन शहर के व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों की सबसे पुरानी संस्था सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव श्री भरत वसानी ने प्लाज्मा डोनेट किया। सभी प्लाज्मा डोनर्स को जिला प्रशासन व रेड क्रॉस सोसाईटी की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं जमशेदपुर ब्लड बैंक की ओर से प्लाज्मा डोनर्स को मोमेंटो प्रदान कर उनका स्वागत किया गया।

    कोरोना काल में अंधापन निवारण अभियान ठप्प रहने से मोतियाबिन्द से अंधापन झेल रहे हजारों गरीबों के आंखों का मोतियाबिन्द या तो उनकी आंखों में ही फट गया है या फिर पूरी तरह पक कर फटने के कगार पर हैं। ऐसे मजबूर गरीब मोतियाबिन्द रोगियों के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सिमित दायरे में कोविड-19 की सावधानियां बरतते हुए 17 अक्टूबर शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के सहयोग से डी. सी. ऑफिस रोड, साकची स्थित रेड क्रॉस भवन स्थित आई सेन्टर में दिन में 11 बजे से एक नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर का प्रायोजन रोटेरियन संगीता अग्रवाल तथा सुनील अग्रवाल के द्वारा अपने बच्चों के जन्मतिथि पर किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव: महागठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र, 10 लाख लोगों को नौकरी का वादा
    Next Article दुमका में झाडिय़ों में मिला मासूम का शव, गैंगरेप की आशंका

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.