Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैतूल में ट्रेन से कटे युवक का सिर 1300 किमी दूर इंजिन में फंसा मिला
    Breaking News Headlines

    बैतूल में ट्रेन से कटे युवक का सिर 1300 किमी दूर इंजिन में फंसा मिला

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बैतूल. मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. बैतूल रेलवे स्टेशन के पास राजधानी एक्सप्रेस से एक युवक कट गया, उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए. शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को मौके से उसका सिर नहीं मिला. उधर, यहां से 1300 किमी दूर बेंगलुरु में ट्रेन के इंजन में फंसा हुआ सिर धुलाई- सफाई के दौरान मिला.

    बेंगलुरु से पुलिस कटे हुए सिर का फोटो लेकर बैतूल पहुंची और घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ की. युवक के स्वजनों ने फोटो देखकर उसकी शिनाख्त रवि मरकाम के रूप में की. युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वे बेंगलुरु नहीं जा पा रहे हैं. बेंगलुरु पुलिस कटे हुए सिर को दफनाएगी.

    जीआरपी थाने के प्रधान आरक्षक वेदप्रकाश शर्मा के मुताबिक, घटना तीन अक्टूबर की है. रवि माचना पुल के पास ट्रेन की चपेट में आ गया था. उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए. घटनास्थल से क्षत-विक्षत शरीर का सिर भी बरामद नहीं हुआ था. हालांकि चार अक्टूबर को शव के निशान और कपड़ों से उसकी शिनाख्त रवि के रूप में हो गई थी.

    स्वजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था. उधर, बेंगलुरु पुलिस ने पहले राजधानी एक्सप्रेस के रूट पर हुई दुर्घटनाओं के बारे में पता लगाया. बैतूल में ऐसी घटना होने की जानकारी मिलने पर 13 अक्टूबर को यहां पहुंची. जीआरपी की मदद से रवि के स्वजनों को बुलवाया गया.

    उन्होंने फोटो देखकर कटा हुआ सिर रवि का होने की पुष्टि की. रवि कोठी बाजार इलाके में रहता था और नगर पालिका में काम करता था. स्वजनों के मुताबिक रवि कई दिनों से काम पर नहीं जा रहा था. तीन अक्टूबर को संभवत: वह घूमते हुए माचना पुल पर चला गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1 नवंबर से इन शहरों में बिना ओटीपी के नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, बदल रहा है गैस की डिलिवरी का नियम
    Next Article आईएएस अफसरों के खिलाफ जांच रिपोर्ट भेजने में दिलचस्पी नहीं ले रहे राज्य, केंद्र सरकार ने लिखा लेटर

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.