■ *महिला कृषक दिवस, 2020 के अवसर पर आज संयुक्त जिला कृषि सभागार, जामताड़ा में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं अध्यक्ष जिला परिषद श्रीमति दीपिका बेसरा के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया*
■ *कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति स्व0 डाॅ ए0 पी0 जे0 अब्दुल कलाम के 89 वें जन्म दिवस के अवसर पर उपायुक्त सहित अन्य के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।*
■ *उपायुक्त ने दिया जिलेवासियों को महिला कृषक दिवस 2020 की शुभकामनाएं, कहा महिला कृषकों को और सशक्त होने की जरूरत*
■ *उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने महिला कृषकों को कृषि कार्य के अतिरिक्त मुर्गी पालन, बकरी पालन, सुअर पालन, बागवनी एवं मत्स्य पालन करने हेतु किया प्रेरित*
आज दिनांक 15.10.2020 को संयुक्त जिला कृषि सभागार, जामताड़ा में आत्मा, जामताड़ा के सौजन्य से महिला कृषक दिवस, 2020 का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा0प्र0से0) उपायुक्त, जामताड़ा, श्रीमति दीपिका बेसरा, अध्यक्ष, जिला परिषद्, जामताड़ा शामिल हुए।
सर्वप्रथम उपायुक्त, जामताड़ा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं स्व0 डाॅ ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम, भूत पूर्व राष्ट्रपति, भारत सरकार के 89 वें जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
उपायुक्त द्वारा महिला कृषक दिवस पर जिला के जिलेवासियों को महिला कृषक दिवस की हार्दिक शुभकामना दी एवं महिला कृषक को सशक्त होने पर जोर दिया।
साथ ही उपायुक्त ने कहा कि सरकार कृषि कार्य काे आगे बढ़ाने के लिए तथा किसानों की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है आम जनता और कृषक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। किसानों को चाहिए कि वे अच्छी तरह से कृषि योजना तैयार करें और कृषि कार्य करें। जिससे अधिक से अधिक पैदावार हो ताकि आर्थिक संबर्धन में सहायता हो।
उनके द्वारा महिला कृषक को कृषि कार्य के आलावे मुर्गीपालन, बकरीपालन, सुकरपालन, बागवनी, मत्स्य पालन भी करने हेतु प्रेरित किया।
जिला परिषद्,अध्यक्षा द्वारा बताया गया कि महिला ही 50 प्रतिशत कृषि का आधार है, उनके बिना सुन्दर घर एवं समाज का परिकल्पना नहीं कर सकते है।
*अपने अपने विभाग से संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों ने दी जानकारी*
मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, जामताड़ा द्वारा मत्स्य विभाग में चल रही योजनाओं के बारें मे विस्तृत जानकारी दी एवं मत्स्य पालन से होने वाले लाभ के बारे में बताया।
वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी, जामताड़ा द्वारा पशु में होने वाले रोग एवं उनके उपचार एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला कृषि पदाधिकारी, जामताड़ा द्वारा रबी मौसम से संबंधित बीज बोआई एवं उसकी तैयारी से संबंधित जानकारी दी गई।
*इनकी रही उपस्थिती*
कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे श्री इन्द्रभुषण सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जामताड़ा, श्री दिपांकर सीट, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जामताड़ा, श्री सबन गुड़िया जिला कृषि पदाधिकारी, जामताड़ा, श्रीमति करूणा कुमार, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, जामताड़ा, श्री राजेन्द्र झा, सलाहकार सह प्रशिक्षक, श्रीमति रूमा चटर्जी, प्रोग्राम काॅडिनेटर, आशा, जामताड़ा, मो0 शमसुद्वीन अंसारी, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, सभी प्रखण्ड के प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा, जामताड़ा, श्री गणेश कुमार, लेखापाल, महिला कृषक में श्रीमति पदा कर्मकार, करमी देवी, संगीता किस्कु, दुलाली बाउरी, लक्ष्मी हेम्ब्रम, देवासी बेसरा एवं अन्य उपस्थित रहे।

