Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में बढ़े दुष्कर्म के मामलों पर भाजपा ने राज्य सरकार पर बोला जुबानी हमला, प्रदेश प्रवक्ता ने पूछा कब चुप्पी तोड़ेंगे सीएम हेमंत और राहुल गांधी ?
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड में बढ़े दुष्कर्म के मामलों पर भाजपा ने राज्य सरकार पर बोला जुबानी हमला, प्रदेश प्रवक्ता ने पूछा कब चुप्पी तोड़ेंगे सीएम हेमंत और राहुल गांधी ?

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में बढ़े दुष्कर्म के मामलों पर भाजपा ने राज्य सरकार पर बोला जुबानी हमला, प्रदेश प्रवक्ता ने पूछा कब चुप्पी तोड़ेंगे सीएम हेमंत और राहुल गांधी ?

    ● झारखंड में दुष्कर्म के वारदातों पर उच्च न्यायालय गंभीर, लेकिन सरकार बेपरवाह : कुणाल षड़ंगी
    ● स्टेन स्वामी जैसे अपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों के लिए मुख्यमंत्री को होता है दर्द, दुष्कर्म पीड़िताओं के दर्द पर असंवेदनशील : कुणाल षड़ंगी

    झारखंड में बीते दस महीनों के अंतर्गत दुष्कर्म के वारदातों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी को घोर निंदनीय और चिंता का विषय बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर जबरदस्त जुबानी हमला बोला है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया कि दुष्कर्म के जघन्य और शर्मनाक अपराधों पर भी आख़िर उनकी चुप्पी क्यों है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सार्वाधिक आदिवासी, दलित और वंचित वर्ग की बहनों और महिलाओं की अस्मिता लूटी गई है, किंतु मुख्यमंत्री के खून में ना तो उबाल आया और ना ही सरकार संवेदनशील हुई। भाजपा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में दुष्कर्म के वारदातों पर हो-हल्ला मचाने वाली कांग्रेस पार्टी आख़िर झारखंड में बेशर्मी से चुप क्यों है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कांग्रेस के राहुल गांधी को भी लपेटे में लेते हुए पूछा कि उनकी संवेदना हाथरस तक ही सीमित क्यों है ? झारखंड के बरहेट, साहेबगंज या अन्य जिलों के दुष्कर्म के मामलों में आख़िर पीड़िताओं से कब मुलाकात करेंगे। कुणाल षड़ंगी ने कहा कि राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिस दिन झारखंड की दुष्कर्म पीड़ित बहनों और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे, उनकी अगुवानी करने वे स्वयं जाएंगे। कहा कि दुष्कर्म राजनीति चमकाने के विषय ना बनें बल्कि इस कुकृत्य के विरुद्ध कारगर पहल होनी चाहिए। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने कहा कि राज्य में दुष्कर्म के वारदातों पर उच्च न्यायालय गंभीर है। न्यायालय ने टिप्पणी किया था की राज्य में हाथरस जैसे वारदात हक सकतें है जिससे स्थिति विकराल होगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि स्टेन स्वामी जैसे लोग जिन्हें एनआईए ने आतंकवादियों के साथ संलिप्तता पाया है उसकी गिरफ़्तारी पर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दर्द होता है लेकिन नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले पर लीपापोती करती अपनी पुलिस पर कार्यवाही नहीं कर पाते हैं। भाजपा ने कहा कि अविलंब राज्य सरकार इन मामलों मे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे, अन्यथा भाजपा सड़क पर उतरेगी और उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन काल को पीछे छोड़ जिला परिवहन विभाग की गाड़ी दौड़ने लगी पटरी पर
    Next Article बेगूसराय के सभी सीटों पर होगी महागठबंधन की शानदार जीत:तनवीर हसन

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.