Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में नहीं चलेंगे डीजल-पेट्रोल वाले जेनरेटर, केजरीवाल सरकार ने लगाई पाबंदी
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में नहीं चलेंगे डीजल-पेट्रोल वाले जेनरेटर, केजरीवाल सरकार ने लगाई पाबंदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते लेवल को कम करने के लिए केजरीवाल सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है. कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन साइट पर नियमों में बदलाव के बाद अब दिल्ली सरकार ने जेनरेटर सेट पर प्रतिबंध लगा दिया है. दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है. मंत्री राय ने अपने ट्वीट में लिखा, वायु प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने डीज़ल/ पेट्रोल/ केरोसीन से चलने वाले सभी जेनरेटर सेट पर गुरुवार से प्रतिबंध लगाया है.

    दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया. सोमवार को दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली में अब कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन साइट पर नियमों में बदलाव किए गए हैं. अब सभी छोटे-बड़े साइट्स पर 5 नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा. बता दें कि इस बार सर्दी की दस्तक से पहले ही दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है. आलम यह है कि अक्टूबर के शुरुआती दिनों में ही दिल्ली में सांस लेना दूभर हो गया है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) इतना खराब हो गया है कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर आंखों में जलन हो रही है.

    गोपाल राय ने कहा, ‘प्रदूषण के खिलाफ युद्धस्तर पर काम शुरू किए जा रहे हैं. इसके तहत डस्ट प्रदूषण को कम करने के लिए एंटी डस्ट कैम्पेन जारी है. दिल्ली में 14 टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में डस्ट के मापदंड का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ काम कर रही हैं. मैंने खुद कई साइट्स की विजिट की जहां से शिकायतें आईं थीं. खासतौर से 20 हजार वर्ग मीटर से बड़ी साइट्स का मैंने विजिट किया. पिछले दिनों फिक्की सभागार के डिमोलिशन स्थल पर अनियमितता पाई गई. 20 लाख का जुर्माना लगाया गया. रविवार को भी एक साइट देखी, जो 20 हजार स्क्वायर मीटर से कम की थी. कल जिन दो साइट्स का निरीक्षण किया वहां पर एंटी स्मॉक गन लगायी थी. कई जगह पता चला है कि 20 हजार से कम की साइट्स पर भी मानकों का उल्लंघन हो रहा है. अब कोई भी साइट, जहां काम हो रहा है, वो चाहे प्राइवेट हो या सरकारी, सबको पांच चीजों की गारंटी करनी होगी.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबखरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से रामा शंकर पासवान और सीपीआई से पुनः दो सेट में सूर्यकांत पासवान ने फिर अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया
    Next Article बरौनी रिफ़ाइनरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2020 के तहत ऑनलाइन वेंडर विकास कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.