Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुर्जर आंदोलन: 17 अक्टूबर को भरतपुर में होगी महापंचायत, सरकार अलर्ट
    Breaking News Headlines राजनीति

    गुर्जर आंदोलन: 17 अक्टूबर को भरतपुर में होगी महापंचायत, सरकार अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करौली. राजस्‍थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन की आहट तेज होने लगी है. आरक्षण के मसले को लेकर राज्य सरकार से नाराज चल रहे गुर्जर नेता आगामी रणनीति बनाने के लिये दो दिन बाद 17 अक्टूबर को भरतपुर जिले के पीलूपुरा क्षेत्र में स्थित अड्डा गांव में जुटेंगे. वहां गुर्जरों की महापंचायत (Mahapanchayat) आयोजित की जाएगी. पूर्व में यह महापंचायत 17 अक्टूबर को सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर गांव में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था. अब इसका स्थान बदल दिया गया है. वहीं, गुर्जर नेताओं के बढ़ते मूवमेंट को देखते हुए राज्य सरकार भी सतर्क हो गई है.

    गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने बुधवार को हिण्डौन स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि राज्य सरकार आरक्षण मामले को लेकर गंभीर नहीं है. बैंसला ने आरोप लगाया कि गुर्जर समाज आरक्षण मामले को 9वीं अनुसूची में डालने, बैकलॉग भर्तियां भरने और प्रक्रियाधीन भर्ती में एमबीसी को 5 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने की बात कई बार राज्य सरकार से कर चुका है. वहीं, पूर्व में आंदोलन के दौरान मारे गये समाज के लोगों के परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने, मुकदमों को वापस लेने और पूर्व में दी गई नौकरियों के नियमितकरण सहित कई मांगों को लेकर सरकार के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं. बैंसला ने सरकार पर इस मामले ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे गुर्जर समाज में भारी रोष व्याप्त है.

    बैंसला ने बताया कि गुर्जर समाज की आरक्षण मामले से जुड़ी समस्याओं को लेकर 17 अक्टूबर को भरतपुर जिले के अड्डा गांव में गुर्जर समाज की महापंचायत आयोजित की जाएगी. इसमें गुर्जर आंदोलन से जुड़े हुए निर्णय भी लेगा. पूर्व में यह महापंचायत सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह अड्डा गांव में आयोजित की जाएगी. बैंसला के पुत्र विजय बैंसला ने बताया कि महापंचायत में आगामी आंदोलन से जुड़े हुए बड़े निर्णय भी लिए जा सकते हैं. उल्लेखनीय है कि गुर्जर समाज ने पिछले दिनों आरक्षण मसले को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार दोनों को अल्टीमेटम दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत से विवाद के बीच चीनी राष्ट्रपति ने सेना से कहा- युद्ध के लिए रहो तैयार
    Next Article भोली पंजाबन बनने के लिए बेकरार हैं रिचा चड्ढा, बताईं कब होगी शूटिंग

    Related Posts

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.