Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार पर भाजपा आक्रोशित, कैंडल मार्च कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार पर भाजपा आक्रोशित, कैंडल मार्च कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ◆ बढ़ते महिला अपराधों के प्रति राज्य सरकार का रवैया उदासीन, प्रदेश में महिला सुरक्षा दुरुस्त करे हेमंत सरकार: गुंजन यादव

    जमशेदपुर। प्रदेश में हेमंत सरकार के गठन के बाद आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पिछले 9 महीने की सरकार के दौरान झारखंड में महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म जैसे संगीन अपराधों की बढ़ती संख्या से प्रदेशवासी के संग भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। राज्य में महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों से प्रदेश की महिलाएं भयाक्रांत है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। महिलाओं के गिरते मनोबल को बढ़ाने एवं इनके रोष को स्वर देने के उद्देश्य से बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार में चोरी, डकैती, अपराध, हत्या, उग्रवाद, डायन बिसाही एवं दुष्कर्म की घटना में भारी वृद्धि हुई है। पिछले 9 महीनों की हेमंत सोरेन सरकार के दौरान बारह सौ से अधिक दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। कहा कि लगातार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं उत्पीड़न से भाजपा महिलाओं के सुरक्षा के प्रति चिंतित है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में निरन्तर महिलाओं एवं बच्चियों पर हो रहे अत्याचार पर सरकार ने कोई ठोस कार्यवाई नहीं की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गृहक्षेत्र बरहेट में निरंतर हो रहे आपराधिक घटनाओं पर कार्यवाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति चिंताजनक एवं निंदनीय है।

    इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, चंदशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह, राजपति देवी, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, पुष्पा तिर्की, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तव राय, बिनोद सिंह, मनी मोहन्ती, धर्मेंद्र प्रसाद, मनोज वाजपेयी, विनय खुराना, अभिमन्यु सिंह चौहान, समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, हेमंत सिंह, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, धर्मेंद्र प्रसाद, कुमार अभिषेक, भारती देवी, सरस्वती साहू, रमेश विश्वकर्मा, रौशन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में उतारे छह महिला समेत 35 उम्मीदवार
    Next Article अक्षय कुमार, बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर ट्रिप पर निकले पी हाथी के लीद की चाय

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.