Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टिकट की रेस से बाहर हुईं तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या और साली करिश्मा
    Breaking News बिहार बेगूसराय राजनीति

    टिकट की रेस से बाहर हुईं तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या और साली करिश्मा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी और साली दोनों नहीं दिखेंगी. दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट की रेस में इस बार जिन दो चेहरों का नाम बड़ी तेजी से सामने आ रहा था उनमें से एक तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय और दूसरी उनकी साली करिश्मा थीं लेकिन दोनों ही फिलहाल टिकट की रेस से बाहर हो गई हैं. पहले से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि तेजप्रताप यादव के विरोध में उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय को जेडीयू मैदान में उतार सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

    तेजप्रताप यादव ने भले ही अपनी सीट बदल दी लेकिन ऐश्वर्या राय भी इस बार के चुनाव मैदान में नहीं आई हैं. दूसरी ओर तेजप्रताप यादव की ही साली जिन्होंने लगभग 4 महीने पहले राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ली थी को भी पार्टी ने इस बार विधानसभा का टिकट नहीं दिया है. करिश्मा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय के परिवार से हैं जिनके राजद में आने के साथ ही इस बात के कयास लगाने तेज हो गए थे कि वो इस बार चुनावी मैदान में होंगी लेकिन करिश्मा राय को टिकट नहीं मिला है.

    उनके दानापुर और परसा दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने इन दोनों जगह से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर कयास पर फिलहाल विराम लगा दिया है. दानापुर सीट से जहां राजद ने इलाके के बाहुबली और डॉन कहे जाने वाले रीतलाल राय को अपना सिंबल दिया है तो वहीं परसा सीट राजद नेता छोटे लाल राय के खाते में गई है, ऐसे में करिश्मा के लिए दोनों रास्ते फिलहाल बंद हो गए हैं. करिश्मा ऐश्वर्या राय की बहन हैं जिन्होंने चुनाव लड़ने के उद्देश्य से ही पार्टी ज्वाइन की थी हालांकि उन्होंने कहा था कि पार्टी मुझे जो भी काम देगी उसे मैं बखूबी निभाऊंगी लेकिन फिलहाल उनके चुनाव लड़ने की संभावनाएं खत्म हो चुकी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्तान के हेलमंद में दो सैन्य विमानों में टक्कर, 15 लोगों की मौत
    Next Article भारी बारिश से हैदराबाद में बाढ़ जैसे हालात, 11 लोगों की मौत, कई इलाके जलमग्‍न

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.