Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने ली जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने ली जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ बोले पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, 10 महीने की हेमंत सरकार के शासन ने प्रदेश को कर दिया शिथिल

    जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। मंगलवार को भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने प्रथम सत्र में जिला पदाधिकारी एवं द्वितीय सत्र में मंडल अध्यक्षों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी। पिछले दिनों संगठन द्वारा दिये गए कार्यों के सफलतापूर्वक सम्पन्न करने पर जिलाध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी सांगठनिक रूप से काफी मजबूत है जो भविष्य की किसी भी चुनौतियों को मात देने में सक्षम है। उन्होंने अमजनों के बीच केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। कहा की संगठन में किसी भी कार्यकर्ता की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार लोगों की भावनाओं एवं आशाओं के विपरीत कार्य कर रही है। हेमंत सरकार के पिछले 10 महीनों की सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था रसातल में चली गयी है। कोई ऐसा दिन नहीं जहाँ प्रदेश में कोई आपराधिक घटनाएं ना हो। हेमंत सरकार पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यों का शिलान्यास कर अपनी पीठ थपथपाने का कार्य कर रही है। कहा कि पिछले 10 महीने की सरकार में महागठबंधन की सरकार अपने किसी एक कार्य का भी शिलान्यास नहीं कर पाई है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान एक रुपये में जमीन निबंधन, किसानों को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाने वाली मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के बंद करने एवं मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना में तय बीमारियों के नाम की संख्या कर देने पर सरकार पर हमला बोला। नए कृषि विधेयक पर उन्होंने कहा कि काँग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल लोगों के बीच भ्रम फैला रहे हैं, किसानों की कभी चिंता नहीं करनी वाली काँग्रेस, झामुमो आज किसान के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। ऐसे लोगों ने पहले भ्रम फैला लोगों को डराकर, झूठ बोलकर सत्ता हासिल की, परंतु अब जनता के साथ किये वादों को भूल गयी है। श्री गुड्डू ने दुमका एवं बेरमो में होने वाले उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होने का विश्वास जताया। वहीं मंडल अध्यक्षों को शीघ्र कमिटी विस्तार करने की बात कही। बैठक में मंच संचालन महामंत्री राकेश सिंह एवं अनिल मोदी तथा धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने किया।

    बैठक में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो,बारी मुर्मू, अनिल मोदी, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मनोज राम, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, पुष्पा तिर्की, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव राय, बिनोद सिंह, राकेश बाबू, मनी मोहन्ती समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, मंटू चरण दत्ता एवं प्रधान महतो उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्तान में अमरीकी सेना ने तालिबानी ठिकानों पर किया हमला, 20 आतंकी ढेर
    Next Article गोलमुरी पूजा कमिटी के दुर्गापूजा पंडाल का हुआ भूमि पूजन

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.