Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफगानिस्तान में अमरीकी सेना ने तालिबानी ठिकानों पर किया हमला, 20 आतंकी ढेर
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अफगानिस्तान में अमरीकी सेना ने तालिबानी ठिकानों पर किया हमला, 20 आतंकी ढेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. अफगानिस्तान में शांति बहाली को लेकर अफगान सरकार और तालिबान के बीच वार्ता का दौर जारी है. इससे पहले फरवरी में अमरीका-तालिबान के बीच एक अहम समझौता हुआ था. इन सबके बीच आतंकियों के खिलाफ अमरीकी सेना की कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में अमरीकी सेना ने हेलमंद प्रांत में तालिबानी ठिकानों पर कई हवाई हमले किए हैं. इस हमले में 20 आतंकी ढेर हो गए.

    अमरीकी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अमरीका के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन हमलों से फरवरी में अमरीका-तालिबान के बीच हुए समझौते का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि इस हमले से समझौते पर कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है. अमरीकी प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान तत्काल आक्रामक रवैया रोके और देश भर में हो रही हिंसा की वारदातों को बंद करे. यदि ऐसा नहीं किया गया तो अमरीकी सेना अफगानी सेना की इसी तरह मदद करती रहेगी और आतंकियों के ठिकाने को निशाना बनाया जाएगा.

    तालिबान ने एक सप्ताह में किए कई हमले

    अमरीकी प्रवक्ता ने कहा कि बीते एक सप्ताह में तालिबानी लड़ाकों ने कई हमले किए हैं. हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्करगाह में हुई गोलीबारी की वारदातों के बाद ही अमरीकी हवाई हमले किए गए. उन्होंने कहा कि बीते दिनों तालिबानियों की ओर से किए गए हमलों में मुख्य मार्ग पर कई पुल नष्ट हो गए. अभी सभी राजमार्ग बंद है.

    बता दें कि इससे पहले भी अफगानी वायुसेना ने हेलमंद प्रांत में ही तालिबान के कई ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए थे. इस हमले में 20 आतंकी मारे गए थे. इसके अलावा एक स्थानीय डिप्टी गवर्नर को भी बंदी भी बनाया गया था.

    हेलमंद के गवर्नर दफ्तर ने एक बयान जारी कर बताया था कि अफगान वायुसेना ने नवा-ए-बरकजाई जिले में तालिबान के ठिकाने को निशाना बनाया. इस हमले में 20 आतंकी मारे गए. वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय ने तालिबान के डिप्टी गवर्नर को पकड़ लिया. इस हमले को लेकर तालिबान की ओर से कई प्रतिक्रिया नहीं आई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअलीगढ़ में गैस सिलेंडर में धमाका, दो मकान क्षतिग्रस्त, चार की मौत, कई घायल
    Next Article भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने ली जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.