Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ICC को दिसंबर तक मिलेगा नया मुखिया, 18 अक्तूबर नामांकन की आखिरी तारीख
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ICC को दिसंबर तक मिलेगा नया मुखिया, 18 अक्तूबर नामांकन की आखिरी तारीख

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दुनिया की सर्वोच्च क्रिकेट संस्था ने अपने अगले मुखिया की तलाश तेज कर दी है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 18 अक्तूबर तक सभी उम्मीदवारों के नाम मंगवाने के आदेश जारी किए हैं, इस बाबत सोमवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को निर्देश दिए जा चुके हैं. यह चुनाव आईसीसी ऑडिट कमेटी के स्वतंत्र अध्यक्ष की देख-रेख में होगा. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उम्मीदवार ज्यादा होने की स्थिति में मतदान प्रक्रिया किस तरह होगी.

    क्या कहता है नियम?

    चुनाव की स्थिति में उम्मीदवार के पक्ष में फैसला जाने के लिए आईसीसी के दो तिहाई सदस्य मत की दरकार होगी, यानी 17 बोर्ड सदस्य मतों में 10-11 किसी एक के पक्ष में सहमत होंगे. निवृतमान अध्यक्ष शशांक मनोहर का कार्यकाल 1 जुलाई को खत्म हुआ था, इसके बाद से यह पद खाली है. दिसंबर में ही क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था को उसका अगला मुखिया मिल पाएगा. फिलहाल शशांक के सहयोगी रहे इमरान ख्वाजा कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं. आईसीसी संविधान के मुताबिक उम्मीदवारों को मौजूदा या पूर्व आईसीसी निदेशक होना चाहिए.

    रेस में कौन-कौन शामिल?

    बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कॉलिन ग्रेव्स किसी वक्त में शशांक मनोहर की विरासत संभालने की दौड़ में शामिल थे, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ठप पड़ी क्रिकेट प्रतियोगिताओं और लॉकडाउन के लंबे दौर के बाद स्थिति काफी बदल चुकी है. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष क्रिस नेंजानी और वेस्टइंडीज क्रिकेट के पूर्व मुखिया डेव कैमरून भी इस पद को संभालने के इच्छुक हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश की दिनचर्या को नियोजित करने की जरूरत
    Next Article बांग्लादेश में बलात्कारियों को अब होगी फांसी, शेख हसीना कैबिनेट ने दी विधेयक को मंजूरी

    Related Posts

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    August 26, 2026

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    August 26, 2026

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.