Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभिनेत्री खुश्बू सुंदर को कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटाया, भाजपा में हो सकती हैं शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    अभिनेत्री खुश्बू सुंदर को कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटाया, भाजपा में हो सकती हैं शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और कांग्रेस नेत्री खुशबू सुंदर के जल्द ही भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने सोमवार को उन्हें अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटा दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (मीडिया) प्रणव झा की ओर से जारी बयान के अनुसार खुशबू सुंदर को प्रवक्ता पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है. ऐसी चर्चा है कि खुशबू जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं.

    दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू 2014 में कांग्रेस में शामिल होने से पहले द्रमुक में थीं. कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद से वह नाराज चल रही थीं. हाल के दिनों में वह कुछ मुद्दों पर कांग्रेस के आधिकारिक रुख से अलग राय जाहिर कर रही थीं.

    विगत दिनों उन्होंने पार्टी के रुख से इतर नई शिक्षा नीति का समर्थन किया था. हालांकि ऐसा करने के लिए खुशबू सुंदर ने ट्वीट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पार्टी लाइन के इतर जाने पर माफी भी मांगी थी.

    खुशबू सुंदर शिक्षा नीति के समर्थन में ट्वीट कर कहा था कि नई शिक्षा नीति 2020 पर मेरा स्टैंड मेरी पार्टी से अलग है और मैं इसके लिए राहुल गांधी से माफी मांगती हूं. लेकिन मैं कठपुतली या रोबोट की तरह सिर हिलाने के बजाए तथ्यों पर बात करती हूं. अपने नेता से हम हर चीज पर सहमत नहीं हो सकते, लेकिन बतौर नागरिक बहादुरी से अपनी राय या विचार रख सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान में 151 डोनेशन
    Next Article बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने मालदीव से शेयर की अपनी खूबसूरत फोटोज

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.