Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने पहुंचे युवक, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई
    Breaking News Headlines झारखंड

    पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने पहुंचे युवक, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिमडेगा. प्रखंड के महावीर चौक कोनमेरला में पीएलएफआई के नाम पर रविवार को एक दुकानदार से लेवी मांगने के आरोप में कथित उग्रवादी को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. उसके साथ आये दो अन्य साथी बाइक से कोलेबिरा की ओर भागने में सफल रहे. पकड़े गये कथित उग्रवादी ने अपना नाम गिरधारी सिंह केतुंगा निवासी बताया.

    वहीं भागने वाले दो लोगों का नाम विशाल सुरीन और दीपक सुरीन बताया है. ग्रामीणों के हत्थे चढ़े कथित उग्रवादी की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की. घटनास्थल पर पहुंचने पर थाना प्रभारी फिलिप मिंज के नेतृत्व में आये पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों का कोपभाजन बनना पड़ा. ग्रामीणों के विरोध के बीच उनके कब्जे से कथित उग्रवादी को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया.

    जिस दुकान मालिक से लेवी मांगने उक्त कथित उग्रवादी आये थे उस दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन आधा घंटा से अधिक समय तक पैसा मंगाने आये कथित उग्रवादियों को आश्वासन देते हुए रोके रखा, किंतु पुलिस नहीं आयी.

    इसी बीच ग्रामीणों ने लेवी मांगने आये युवक को पकड़ लिया तथा उसकी जम कर पिटाई करने लगे. इसी बीच उसके दो अन्य साथी भागने में सफल हो गये. बताया जाता है कि पकड़ा गया युवक हाल में ही जेल से छूटा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाईकोर्ट में आज होगी हाथरस के पीडि़त परिवार की सुनवाई, कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ रवाना
    Next Article लखनऊ के ऐशबाग इलाके में झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, कई लोगों की गृहस्थी तबाह

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.