Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़पुरा में महागठबंधन का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय

    गढ़पुरा में महागठबंधन का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गढ़पुरा में महागठबंधन का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

    महागठबंधन ने दिखाया दम वर्तमान सरकार पर बोला हमला

    आज होगी सीपीआई उम्मीदवार सूर्यकांत पासवान का नामांकन

    फोटो:-

    गढ़पुरा बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को संपन्न हुई. बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में सरकार बने इसको लेकर महागठबंधन के प्रत्याशी सूर्यकांत पासवान को भरपूर समर्थन करने की बात कही गई. वहीं सोमवार को महागठबंधन समर्थित सीपीआई के प्रत्याशी सूर्यकांत पासवान के नामांकन में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं को बखरी चलने को कहा गया है. आरजेडी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ उर्मिला ठाकुर ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कुर्सी कुमार को यहां की जनता सीधे कुर्सी से हटा कर ही दम लेगी क्योंकि इनकी तानाशाही रवैया एवं बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई से जनता पूरी तरह त्रस्त है इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सीपीआई के उम्मीदवार सूर्यकांत पासवान को वोट देने का आग्रह किया. पूर्व एमएलसी उषा सहनी ने कार्यकर्ताओं के संबोधन में कहा कि इस बार लड़ाई आर-पार की होगी इसलिए बिहार में अमन चैन एवं युवा नेतृत्व की सरकार हो इसके लिए महागठबंधन के प्रत्याशी को ही अपना बहुमूल्य मत देकर विधानसभा भेजने का काम करेंगे. जिससे क्षेत्र का चौमुखी विकास हो सकेगा. कांग्रेस नेता रामचरित्र सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम सभी महागठबंधन के कार्यकर्ता एकजुट होकर मतदान करेंगे जिससे एक नया बिहार का निर्माण हो सके. माले नेता उमेश बैठा ने कहा की अफसरशाही बाले सरकार के खिलाफ हम लोग एकजुट होकर मतदान करेंगे तभी हमारी जीत होगी. मौके पर आरजेडी नेता सह कोरियामा पंचायत के मुखिया रामतनिक प्रसाद यादव, सीपीआई के रामचन्द्र राय, जिला परिषद रेहाना खातून, कोरैय पंचायत के मुखिया शंभू झा, सीपीआई के अंचल मंत्री विपिन कुमार सिंह, खेमयू जिला महामंत्री राजेंद्र सहनी, दुनही पंचायत के पूर्व मुखिया अमरेंद्र कुमार हिमांशु, युवा आरजेडी के जिला उपाध्यक्ष हिफजुर रहमान, आरजेडी जिला कार्यकारिणी सदस्य चंदन कुमार यादव, देवांशु कुमार, नागेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में महागठबंधन के सभी दल के कार्यकर्ता मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन आरजेडी नेता अशोक यादव ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखोदावंदपुर: सीएचसी में दो बूंद दवा पिलाकर पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ
    Next Article छौड़़ाही बाजार की घटना। घायलों की स्थिति गंभीर, रेफर

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.