Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़: गैंग रेप के बाद पीड़िता ने की आत्महत्या, परिजनों ने गुपचुप दफनाया
    Breaking News Headlines अपराध

    छत्तीसगढ़: गैंग रेप के बाद पीड़िता ने की आत्महत्या, परिजनों ने गुपचुप दफनाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में करीब तीन महीने पहले कथित रूप से सामूहिक बलात्कार झेलने वाली 17 साल की किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी. पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद उसने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हमें आज ही स्थानीय मीडिया में आयी खबरों से सूचना मिली है कि धनोरा थाना क्षेत्र में 19 जुलाई को पांच लोगों ने नाबालिग किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली.

    अधिकारियों ने बताया कि घटना की इससे पहले पुलिस के पास कोई सूचना नहीं थी, और ना ही किसी ने कोई शिकायत दी थी. लेकिन, किशोरी के चाचा का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि कुछ माह पहले कोंडागांव जिल के धनोरा थाना क्षेत्र में एक बालिका ने बलात्कार के बाद आत्महत्या कर ली थी. सूचना के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी आज वहां पहुंचे थे.

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि बालिका के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि 19 जुलाई को बालिका अपने परिवार के सदस्यों के साथ पास के कानागांव में समारोह में शामिल होने गई थी. उस रात को लगभग 11 बजे गांव के दो लड़के उसे करीब के जंगल में ले गए और वहां पांच अन्य लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया.

    घटना के अगले दिन पीड़िता बिना किसी को बताए अपने घर लौट आई थी और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बालिका के साथ हुई घटना से अंजान परिवार वालों ने बालिका की मृत्यु के बाद दफना दिया था. सुंदरराज ने बताया कि बालिका के साथ बलात्कार की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और तहसीलदार की उपस्थिति में बालिका के शव को बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

    इधर लड़की के चाचा ने स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि बालिका के आत्महत्या के बाद गांव के ही दो लड़कों ने बताया था कि उसकी भतीजी के साथ कानागांव में कुछ लोगों ने बलात्कार किया था. बालिका के चाचा ने बताया कि इसके दो दिनों के बाद धनोरा थाना के थानेदार ने उसे पुलिस थाना बुलाया और पूछा कि उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को क्यों नहीं दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव : 58% युवाओं पर सभी राजनीतिक दल की है नजर
    Next Article ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब ने दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर जारी किया गाइडलाइन

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.