Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार चुनाव : 58% युवाओं पर सभी राजनीतिक दल की है नजर
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    बिहार चुनाव : 58% युवाओं पर सभी राजनीतिक दल की है नजर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना . तीन चरण में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होना है. इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. किस्मत आजमाने के लिए उम्मीदवार 8 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. किसी से बात बन गई तो 12 अक्टूबर तक उन्हें नामांकन पत्र वापस लेने की छूट भी दी गई है. लेकिन, चुनाव के इतने निकट होने पर भी बिहार की जनता में चुनाव को लेकर वो उत्साह देखने को नही मिल रहा जो, कभी महीनों पहले शुरू हो जाती थी. 2020 में अजब तरीके से हो रहे विधानसभा चुनाव के पीछे कई गजब की कहानियां है, जिसकी वजह से मतदाता अभी तक चुनाव को लेकर उदासीन है.

    सीट का बंटवारा हुआ नहीं और बांट दिए गए सिंबल

    संभवत: बिहार विधानसभा 2020 अब तक का एकमात्र चुनाव होगा जिसमें गठबंधन की पार्टियों के द्वारा बगैर सीट शेयरिंग का मसला हल किए ही, पार्टी के उम्मीदवारों को सिंबल भी दे दिया गया. ऐसा इस विधानसभा चुनाव में एनडीए खेमे के अंदर देखने को मिला है. अगर बात करें महागठबंधन की तो इस गठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग का मामला तो सुलझा लिया गया लेकिन, आश्चर्य की बात यह है कि सभी पार्टियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने के बजाए, अलग-अलग होकर नामों की घोषणा की है. यह दिखाता है कि भले ही बाहर से महागठबंधन एक दिख रहा हो लेकिन अंदर खाने में आज भी सभी पार्टियां बिखरी हुई है.

    क्या तेजस्वी और चिराग से जनता को थी अपेक्षा ?

    बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में तीन राजनीतिक दल ऐसे हैं जिसका नेतृत्व युवा हाथों में है. लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल की कमान अब 30 वर्षीय तेजस्वी यादव संभाल रहे हैं तो, रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी का नेतृत्व, अभिनेता से नेता बने चिराग पासवान कर रहे हैं. वहीं मुंबई में अपने जमी जमाई बिजनेस को छोड़ बिहार की राजनीति में दो-दो हाथ करने उतरे मुकेश साहनी ने, विकासशील इंसान पार्टी बनाकर एक पहचान जरूर बना ली है. लेकिन सवाल यह उठता है कि बिहार के मतदाता इन राजनीतिक युवाओं पर कितना विश्वास करते हैं. क्या आने वाले चुनाव में इन पार्टियों का युवा चेहरा कोई गुल खिला सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUS में अब तक हुईं 2 लाख से ज्यादा मौतें,
    Next Article छत्तीसगढ़: गैंग रेप के बाद पीड़िता ने की आत्महत्या, परिजनों ने गुपचुप दफनाया

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.