Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में प्लाज्मा डोनेशन का कारवां धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए 128 पर पहुंच गया
    Breaking News Headlines झारखंड

    जमशेदपुर में प्लाज्मा डोनेशन का कारवां धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए 128 पर पहुंच गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। प्लाज्मा डोनेशन का कारवां धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए 128 पर पहुंच गया है। आज इस कारवां में 125वां प्लाज्मा डोनर के रूप में नियमित रक्तदाता अदिती झा ने अपना पहला प्लाज्मा डोनेशन किया। अदिति झा जो कि टाटा स्टील में कार्यरत हैं, जिन्होने कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर हौसला दिखाते हुए प्लाज्मा डोनेशन की इच्छा जतायी और आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में 125वें प्लाज्मा डोनर के रूप में अपना प्लाज्मा डोनेट किया, वे टाटा स्टील की पहली ऐसी महिला कर्मचारी हैं, जिन्होने प्लाज्मा डोनेशन किया है, इससे पूर्व अन्य दो महिलाओं ने प्लाज्मा डोनेशन किया, जो अन्य कम्पनियों व संस्थानों में कार्यरत हैं। आज प्लाज्मा डोनेशन के लिए सात लोग उपयुक्त पाये गये, जिसमें श्री दिलीप चौधरी, श्री अंकुश कुमार, श्री रजत भट्टाचार्य, सुश्री अदिति झा, श्री एस. के. इस्माईल, श्री एस. के. महाराणा तथा विवेक कुमार ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया। सभी प्लाज्मा डोनर्स को जिला प्रशासन तथा रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं जमशेदपुर ब्लड बैंक ने सभी को मोमेंटो प्रदान किया। सभी का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। इस अवसर पर प्लाज्मा डोनर्स का उत्साह बढाने के लिए जिला में प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रोबेशनरी डिप्टी कलक्टर सुश्री स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक श्री संजय चौधरी, रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, रेड क्रॉस के सिंल डोनर प्लेटलेट डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, एस.एन.टी.आई. के सहायक प्रबंधक उदय प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थें। सुश्री स्मिता नागेशिया ने प्लाज्मा डोनेशन पर जमशेदपुर ब्लड बैंक की सराहना करते हुए कहा कि जमशेदपुर ब्लड बैंक की पूरी टीम अपने नियमित कार्यों के साथ साथ प्लाज्मा डोनेशन अभियान को बखूबी पूरा कर रही है तथा इस संस्थान से जुड़े सभी कोरोना संक्रमण के इस काल में पीड़ित मानवता की सेवा में बेहतर भूमिका निभा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाथरस केस की जांच कर रही SIT को 10 दिन का और मिला वक्त
    Next Article चिराग पासवान को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने छोड़ी पार्टी

    Related Posts

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    September 1, 2026

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    August 31, 2026

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    विद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

    भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति जादुगोडा ने राखा माइंस स्टेशन प्रबंधक कों पत्र देकर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग की

    डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी के विद्यार्थी सेवा-भावना के साथ पहुंचे पद्मश्री तुलसी मुंडा संचालित विद्यालय

    एनपीए ऋणधारकों के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में एक मुश्त समझौता का अवसर*

    बढ़ते एच1एन1 संक्रमण: क्या दिल्ली नए स्वास्थ्य संकट की ओर?

    सीनी में एंटी क्राइम वाहन जांच, देर रात तक चला अभियान

    भारत का संदेश भाषण में नहीं, व्यवहार में दिखना चाहिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.