Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL 2020 : सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हराया
    Headlines

    IPL 2020 : सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आईपीएल के 13वें सीजन के 11वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 15 रन से हरा दिया. टीम की इस सीजन में पहली जीत है. इससे पहले टीम को दो मैच में हार मिली थी. मैच के हीरो सनराइजर्स के स्पिनर राशिद खान और भुवनेश्वर कुमार रहे. दोनों ने 5 विकेट लेकर दिल्ली से जीत छीन ली.

    बेयरस्टो की आईपीएल में चौथी फिफ्टी

    मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की धीमी शुरुआत हुई थी. शुरुआती 5 ओवर में 24 रन ही बन सके थे. इसके बाद ओपनर डेविड वॉर्नर ने 45, जॉनी बेयस्टो ने 53 और केन विलियम्सन ने 41 रन की पारी खेली. बेयरस्टो की आईपीएल में यह चौथी फिफ्टी रही. इसके बदौलत टीम ने 4 विकेट पर 162 रन बनाए.

    अमित मिश्रा और कगिसो रबाडा को 2-2 विकेट

    वहीं, दिल्ली के लिए अमित मिश्रा और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए. अमित ने हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर (45) को विकेटकीपर ऋषभ पंत और मनीष पांडे (3) को रबाडा के हाथों कैच आउट कराया. रबाडा ने जॉनी बेयरस्टो (53) और केन विलियम्सन को पवेलियन भेजा. उन्होंने बेयरस्टो को एनरिच नोर्त्जे के हाथों कैच आउट कराया. वहीं, विलियम्सन का कैच अक्षर पटेल ने लिया.

    विलियम्सन और ईशांत का सीजन में पहला मैच

    दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में एक बदलाव किया. आवेश खान की जगह ईशांत शर्मा को मौका मिला. वहीं, हैदराबाद में कप्तान वॉर्नर ने दो बदलाव किए. मोहम्मद नबी और ऋद्धिमान साहा को बाहर कर केन विलियम्सन और अब्दुल समद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. विलियम्सन, ईशांत का सीजन में यह पहला और अब्दुल का डेब्यू मैच रहा.

    दोनों टीम में विदेशी प्लेयर

    दिल्ली में विदेशी प्लेयर शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे को मौका मिला. वहीं, हैदराबाद टीम में कप्तान वॉर्नर समेत जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन और राशिद खान को शामिल हैं.

    अब्दुल समद जम्मू कश्मीर के चौथे क्रिकेटर

    18 साल के अब्दुल समद आईपीएल खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के चौथे क्रिकेटर हैं. इस सीजन में खेलने वाले वे जम्मू-कश्मीर के अकेले क्रिकेटर है. हैदराबाद ने उन्हें बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा. पिछले साल जम्मू-कश्मीर के दो खिलाड़ी मंजूर डार ने किंग्स इलेवन पंजाब और रसिक सलाम डार ने मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू किया था. परवेज रसूल आईपीएल खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी थे. वे पूणे वॉरियर्स और हैदराबाद सनराइज की ओर से खेल चुके हैं.

    दोनों टीमें:

    दिल्ली: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा और एनरिच नोर्त्जे.

    हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (c), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन, मनीष पांडे, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और टी नटराजन.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCOVID 19: दूसरे सीरो सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े, देश की बड़ी आबादी हो चुकी POSITIVE
    Next Article उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.