Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में 83 प्रतिशत के करीब पहुंचा रिकवरी रेट, अब तक 60.74 लाख हुये कोरोना संक्रमित
    Breaking News राष्ट्रीय

    देश में 83 प्रतिशत के करीब पहुंचा रिकवरी रेट, अब तक 60.74 लाख हुये कोरोना संक्रमित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    xनई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के नए मामले आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है, देश में पिछले 24 घटों यानि रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे के दौरान देशभर में कुल 79,170 नए मामले आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 60.74 लाख हो गया है. लेकिन इसमें अधिकतर लोग ठीक हो चुके हैं.

    वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कुल 74,893 लोग ठीक हुए हैं और अबतक देशभर में कुल 50,16,520 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 82.58 प्रतिशत तक पहुंच गया है.

    कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 962640 दर्ज की गई है. पिछले 10 दिनों में सिर्फ 2 दिन एक्टिव केस बढ़े हैं और बाकी 8 दिन इनमें कमी आई है. आज जारी हुए आंकड़ों में भी एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में 1039 लोगों ने देशभर में कोरोना की वजह से जान गंवाई है. कोरोना वायरस अबतक देश में 95542 लोगों की मौत का कारण बन चुका है.

    कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, रविवार को देशभर में 7.09 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं. देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 7.19 करोड़ को पार कर चुका है. दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIPL 2020: सैमसन और तेवतिया के छक्कों की बरसात से जीता राजस्थान
    Next Article पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी व मेनका सरदार ने किया भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास का अभिनंदन

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.