Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयंती विशेष :राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर
    Breaking News Headlines बिहार मेहमान का पन्ना राष्ट्रीय संवाद विशेष साहित्य

    जयंती विशेष :राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर

    जयंती पर विशेष

    ब्रह्मा से कुछ लिखा भाग्य में मनुष्य नहीं लाया है।।
    अपना सुख उसनेअपने भुजबल से ही पाया है।।
    हिंदी जगत जगत के अप्रतिम आलोक पुरुष दिनकर जी सिर्फ आग और राग के ही कवि नहीं बल्कि युग धर्म के भी कवि थे। इन्होंने अपने समय में देश- विदेश की समस्त प्रवृत्तियों को समझा ,अध्ययन और चिंतन किया, पहले स्वयं संपूर्ण वैश्विक परिदृश्य और मनुष्यता के विभिन्न लक्षणों को समझने का प्रयास किया और फिर अपने उद्वेलनों को अपने साहित्य में पूरा का पूरा ऐसे उतारा कि वह जनमानस के दिलों दिमाग पर गहराई से उतरते चले गए ।
    34 काव्य पुस्तक और 27 ग्रंथों के रचयिता दिनकरजी का जन्म 23 सितंबर 1908 को बेगूसराय के सिमरिया ग्राम में हुआ। आर्थिक कठिनाइयों में यह आरंभ से ही रहे।अध्ययन के साथ-साथ घर की आमदनी के लिए भी कार्य किया करते थे। 1928 से उन्होंने बारदोली आंदोलन के विजय संदेश से इन्होंने अपने लेखन प्रारंभ किया था और साहित्य की यह रचना 24 अप्रैल 1974 तक निरंतर चलती रही। जब कवि ने अपनी जीवन यात्रा भी समेट ली थी।
    1959 में साहित्य अकादमी पुरस्कार ,इसी वर्ष में पद्म विभूषण एवं 1972 में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ। 1952 में इन्हें भारत के सर्वोच्च सदन राज्यसभा में स्थान देकर भारत के समस्त काव्य पुरुषों का सम्मान किया गया। दिनकर जी के प्रबंध काव्य कुरुक्षेत्र को संसार के 100 सर्वाधिक काव्यों में स्थान दिया जाता है। संस्कृति के चार अध्याय भारत की विशालता पर वैश्विक दृष्टि रखने वाला वृहद गद्य ग्रंथ है ।
    संक्षिप्ततः यह कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं कि दिनकर जी स्वतंत्रता पूर्व एक विद्रोही कवि के रूप में स्थापित हुए और स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र कवि के रूप में जाने गए। एक ओर इनकी कविताओं में ओज, विद्रोह ,आक्रोश और क्रांति की पुकार है तो दूसरी ओर कोमल, श्रृंगारिक भावनाओं की अभिव्यक्ति है ।जिसका उत्कृष्ट उदाहरण कुरुक्षेत्र और उर्वशी जैसी रचनाएं हैं। साहित्य जगत के यह दैदीप्यमान सितारे हैं जिन्होंने अपनी कालजयी रचनाओं के कारण अमरत्व को प्राप्त किया है।
    ऊंच-नीच का भेद न माने , वही श्रेष्ठ ज्ञानी है दया धर्म जिसमें हो, सबसे वही पूज्य प्राणी है।।

     

    डॉ अनिता शर्मा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेड क्रॉस सोसाइटी की मेहनत रंग लाने लगी है
    Next Article हमारा क्या बिगड़ेगा?

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.