Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवाज शरीफ ने लंदन से पाकिस्‍तानी सेना के खिलाफ खोला मोर्चा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    नवाज शरीफ ने लंदन से पाकिस्‍तानी सेना के खिलाफ खोला मोर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने विपक्ष की रैली में देश की राजनीति पर कब्जा जमाए बैठी सेना के खिलाफ मोर्चा खोला. लंदन में इलाज करा रहे नवाज शरीफ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विपक्ष का साझा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुकाबला इमरान खान से नहीं, उन्हें सत्ता में बिठाने वाले लोगों से है.

    उन्होंने इमरान खान को जितवाने के लिए चुनाव में हेराफेरी का भी आरोप दोहराया. गौरतलब है कि इमरान खान को पाकिस्तान सेना की कठपुतली के रूप में जाना जाता है.

    नवाज शरीफ ने कहा, ”हमारा मुकाबला इमरान खान से नहीं है, मैंने चुनाव से पहले भी कहा था और आज भी कह रहा हूं. आज हमारी जद्दोजहद इमरान खान को लाने वालों के खिलाफ है, जिन्होंने इस तरह चुनाव चोरी करके ऐसे नाकाबिल बंदे को बिठाया है और मुल्क को बर्बाद कर दिया है.”

    नवाज शरीफ ने कहा, ”यदि बदलाव नहीं लाया गया तो देश का ऐसा नुकसान होगा जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है. यह बहुत जरूरी है कि सेना सरकारी सिस्टम से दूर रहे. हमारे संविधान और कायदे-आज़म के भाषण के मुताबिक लोगों की पसंद में सेना दखलअंदाजी ना करे. हमने इस देश को अपनी और दुनिया की नजरों में जोक बना दिया है.”

    मंच के लिए पीपीपी चेयरपर्सन बिलावल भुट्टो जरदारी को शुक्रिया कहते हुए नवाज शरीफ ने कहा, ”मैं देश में नहीं हूं लेकिन जानता हूं कि देश और लोग किस हालात में हैं. मैं मानता हूं कि यह निर्णायक मोड़ है. लोकतंत्र को बचाना जरूरी है और बेखौफ फैसले करने होंगे. यदि हम आज कदम नहीं उठाएंगे तो कब उठाएंगे. मैं मौलाना फजलुर रहमान से सहमत हूं कि हमें इस कांफ्रेंस को उद्देश्यपूर्ण बनाना होगा नहीं तो लोग निराश होंगे.”

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक साल के लंबे अंतराल के बाद देश की राजनीति में वापसी की तैयारी कर रहे हैं. पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख शरीफ (70) को पिछले साल लाहौर उच्च न्यायालय ने इलाज के वास्ते चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी, जिसके बाद वह नवंबर से ही लंदन में रह रहे हैं. पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद मोहम्मद सफदर को छह जुलाई 2018 को एवनफील्ड संपत्ति मामले में दोषी करार दिया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमाचल: पर्यटन निगम के होटलों में 40% छूट पर बुकिंग, स्कीम 31 दिसंबर तक
    Next Article देर रात तक चली लोकसभा की कार्यवाही, पारित हुये 4 महत्वपूर्ण विधेयक

    Related Posts

    रक्षाबंधन के अवसर पर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को, उनकी बहन ने बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना।

    August 28, 2026

    जमशेदपुर में 18 से 20 सितंबर तक होगा ‘श्री गौ कृपा कथा महोत्सव’

    August 28, 2026

    राखी के दिन हल्दीपोखर के समाजसेवी सबीना खातून के घर पहुंचा टीम पीएसएफ. ये सिर्फ एक रिश्ता नहीं. ये है एक अटूट बंधन, देता मानवता का पैगाम

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रक्षाबंधन के अवसर पर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को, उनकी बहन ने बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना।

    जमशेदपुर में 18 से 20 सितंबर तक होगा ‘श्री गौ कृपा कथा महोत्सव’

    राखी के दिन हल्दीपोखर के समाजसेवी सबीना खातून के घर पहुंचा टीम पीएसएफ. ये सिर्फ एक रिश्ता नहीं. ये है एक अटूट बंधन, देता मानवता का पैगाम

    लोहरदगा में बाईपास सड़क निर्माण कार्य पर अपराधियों ने मचाया तांडव, गार्ड को मारी गोली, जलाया हाईवा 

    तोपचांची में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम,नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए तीनों बच्चे,एक को बचाने में बाकी दो भी डूबे,

    पटना एक्सप्रेस से 230 कैन बीयर बरामद, केले के बोरों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी

    साकची के CNG पंप पर हादसा, कर्मचारी की मौत

    प्रिंस खान पर NIA का शिकंजा! धनबाद पहुंची टीम, पाकिस्तान कनेक्शन से लेकर आर्थिक नेटवर्क तक होगी जांच

    रक्षाबंधन पर रघुवर दास ने बहनों से बंधवाई राखी, नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश

    नेपाल की प्राकृतिक आपदा पर बोले रघुवर दास, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.