Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देर रात तक चली लोकसभा की कार्यवाही, पारित हुये 4 महत्वपूर्ण विधेयक
    Breaking News राजनीति राष्ट्रीय

    देर रात तक चली लोकसभा की कार्यवाही, पारित हुये 4 महत्वपूर्ण विधेयक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. लोकसभा की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से आधी रात तक चली. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सदस्यों की सहमति से शून्य काल की कार्यवाही शुरू की. इस दौरान 88 सदस्यों ने जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए. इस बीच लोकसभा में मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) विधेयक, 2020 पारित हो गया, जिसके तहत कोविड-19 महामारी के कारण सांसदों के वेतन, भत्तों में 30 प्रतिशत की कटौती का प्रावधान है. यह विधेयक राज्यसभा में 18 सितंबर को ही पास हो चुका था.

    रात 12.36 तक चली लोकसभा की कार्यवाही के दौरान अर्हित वित्तीय संविदा द्विपक्षीय नेटिंग विधेयक, 2020, राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी बिल 2020 और द नैशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी बिल, 2020 भी पास हो गए हैं.

    कार्यवाही शुरू होने में एक घंटे की देरी जरूर हुई, लेकिन तय समय से 5.36 घंटे ज्यादा चली. स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को सोमवार शाम 3 बजे तक स्थगित कर दिया है. बता दें कि कोविड के कारण लोकसभा की कार्यवाही के लिए शाम 3 बजे से 7 तक का समय निश्चित है. सोमवार को 9 बजे से 1 बजे तक राज्यसभा की कार्यवाही होगी.

    इससे पहले लोकसभा में कोरोना पर एक बार फिर से चर्चा हुई, जो देर तक चली. स्पीकर ने देश में कोविड-19 महामारी पर चर्चा की शुरुआत से पहले अपना वक्तव्य दिया. उन्होंने कहा कि देश चचाज़् और पारपस्परिक समन्व्य से कोरोना वायरस पर काबू पा लेगा.

    वहीं कोविड-19 पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि देश में कोरोना की स्थिति पूरी दुनिया के मुकाबले बहुत खराब है. उन्होंने कहा कि न तो हम वायरस के प्रसार को रोक पाए और न ही अथज़्व्यवस्था की गति बनाए रखने में सक्षम हुए. जीडीपी 41 वषोज़्ं में पहली बार माइनस में चली गई है.

    वहीं, कोविड वैक्सीन पर नई जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सदन को बताया कि देश में चार से ज्यादा कोरोना वायरस वैक्सीन प्री-क्निकल ट्रायल के अडवांस्ड स्टेज में हैं. उन्होंने कहा कि भारत में हमने सभी 30 वैक्सीन कैंडिडेट्स के टेस्टिंग में पूरी मदद की. इनमें तीन फेज 1, फेज 2 और फेज 3 के अडवांस्ड ट्रायल में हैं. चार से ज्यादा वैक्सीन कैंडिडेट्स प्री-क्निकल ट्रायल के अडवांस्ड स्टेज में हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनवाज शरीफ ने लंदन से पाकिस्‍तानी सेना के खिलाफ खोला मोर्चा
    Next Article महाराष्ट्र के भिवंडी में गिरी तीन मंजिला इमारत, मलबे में दबने से आठ लोगों की मौत

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.