Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किशनगंज में करोड़ों की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले ही टूटा
    Breaking News Headlines बिहार

    किशनगंज में करोड़ों की लागत से बना पुल उद्घाटन से पहले ही टूटा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार में आगामी चुनाव से पहले कई प्रोजेक्?टका उद्घाटन और शिलान्यास हो रहे हैं, आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 516 करोड़ रूपये की लागत से बने करीब 2 किमी लंबे कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन किया है. इसी बीच ये खबर आ रही है, किशनगंज जिले में फिर एक निर्माणाधीन पुल टूटकर नदी में बह गया है.

    उद्घाटन से पहले ही टूटकर नदी में बह गया पुल

    बिहार में किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड के पथरघट्टी पंचायत के गोआबाड़ी गांव में कनकाई नदी की बरसाती धार में बना पुल उद्घाटन से पहले गुरुवार को पूरा का पूरा पुल टूटकर बह गया. पुल के टूटने के बाद यह पूरा इलाका किसी टापू समान दिखाई दे रहा है. ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. तो वहीं, इस पुल टूटने की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसके निर्माण में कई अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि, पुल बनाने में लापरवाही बरती गई है, जिससे ये घटना घटी है!

    कैसे टूटा पुल

    खबरों के अनुसार, बिहार के किशनगंज में कनकाई नदी का जल स्तर बढऩे की वजह से गुरुवार को उस पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही टूटकर बह गया. 1.42 करोड़ की लागत एवं 26 मीटर स्पैन से बने इस पुल का निर्माण 24 जून तक पूरा होना था, लेकिन इसे समय से पहले पूरा कर लिया गया था. माना जा रहा था कि, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इसका उद्घाटन होना था, क्योंकि यह पुल पूरी तरह बनकर तैयार तो हो गया था, सिर्फ एप्रोच रोड बनना बाकी था. बताया जा रहा कि, निर्माणाधीन पुल के एप्रोच पर किसी तरह से रास्ता बनाकर लोगों की आवाजाही हो रही थी, लेकिन पुल का हिस्सा गिरने से लोगों को अब पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिसकी वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रयागराज में पत्नी ने शराब पीने से रोका तो सनकी ने कुल्हाड़ी से काट डाला पूरा परिवार, 2 की मौत, 1 गंभीर
    Next Article यूपी सरकार लव जिहाद के नाम पर हो रहे धर्म परिवर्तन पर सख्त, जल्द लाएगी विधेयक

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.