Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन आतंकवाद पर फिर पाकिस्तान के समर्थन में उतरा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन आतंकवाद पर फिर पाकिस्तान के समर्थन में उतरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के समर्थन में चीन अब खुलकर सामने आ गया है. जहां पूरी दुनिया पाकिस्तान से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कह रही है. वहां, चीन ने एक बार पाकिस्तान का बचाव किया है. चीन ने कहा है कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद से पीडि़त है और उसने आतंकवाद से लडऩे के लिए जबरदस्त प्रयास किया है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों का सम्मान करना चाहिए.

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने झाओ लिजियान ने कहा कि आतंकवाद सभी देशों के लिए एक चुनौती है. पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लडऩे के लिए जबरदस्त प्रयास किए हैं और बलिदान भी दिए हैं. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसका सम्मान करना चाहिए. चीन सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है.

    यूएस-इंडिया काउंटर-टेररिज्म जॉइंट वर्किंग ग्रुप औ रडेसिगनेशंस डायलॉग में संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत ने पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उसके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का आतंकवादी हमलों के लिए उपयोग न किया जाए. इसके लिए तत्काल, निरंतर और अपरिवर्तनीय कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित किया गया.

    यूएस-इंडिया काउंटर-टेररिज्म जॉइंट वर्किंग ग्रुप की 17वीं बैठक के यूएस-इंडिया डेसिगनेशंस डायलॉग के तीसरे सत्र में काउंटर-टेररिज्म के संयुक्त सचिव महावीर सिंघवी और अमेरिकी विदेश विभाग के समन्वयक नाथन ए सेल्स ने दोनों देशों के बीच मौजूद व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर करीबी समन्वय जारी रखने के साथ ही काउंटर टेररिज्म पर भी चर्चा की.

    अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वीकृत आतंकवादी संस्थाओं के खतरों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और अल-कायदा, आईएसआईएस, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन सहित सभी आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ ठोस कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया.

    बैठक में पाकिस्तान को 26/11 मुंबई और पठानकोट सहित ऐसे हमलों के अपराधियों को जल्द न्याय के दायरे में लाने को कहा गया. अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के लोगों और सरकार के लिए अपने समर्थन को दोहराया. दोनों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2396 में उल्लिखित महत्वपूर्ण प्रावधानों और दायित्वों के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की यात्रा को बाधित करने की सूचना साझा करने और अन्य कदमों पर सहयोग को मजबूत करने के लिए संयुक्त प्रतिबद्धता जताई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकंगना जिस फ्लाइट से चंडीगढ़ से मुंबई गईं डीजीसीए ने इंडिगो से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्यों.?
    Next Article स्वामी अग्निवेश का निधन, लीवर सिरोसिस बीमारी से थे ग्रस्त

    Related Posts

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    August 26, 2026

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    August 26, 2026

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.